CG News: मतदाता सूची पुनरीक्षण, झीरम घाटी फैसले और नए संगठन महामंत्री की नियुक्ति पर बोले CM साय
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का पूर्ण समर्थन किया है, उन्होंने निर्वाचन आयोग को एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग में व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही निर्णय लिए जाते हैं, यदि इस प्रक्रिया के माध्यम से फर्जी या अपात्र मतदाताओं की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची से बाहर किया जा रहा है, तो यह पारदर्शी चुनाव व्यवस्था के हित में है.
झीरम घाटी मामले में अदालती फैसले का स्वागत
झीरम घाटी घटना के पीड़ित परिवारों की राहुल गांधी से प्रस्तावित मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में लगभग 13 वर्षों तक विस्तृत सुनवाई चली है, इस लंबी कानूनी प्रक्रिया के दौरान 100 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए गए, जिसके बाद न्यायालय ने अपना अंतिम निर्णय सुनाया है, मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि इतने वर्षों की निष्पक्ष अदालती कार्यवाही के बाद आए फैसले का सभी को सम्मान और स्वागत करना चाहिए.
![]()
दिल्ली में प्रस्तावित मुलाकात पर प्रतिक्रिया
झीरम घाटी कांड के पीड़ित परिवार 26 सितंबर को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले हैं, इस प्रस्तावित बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इस विषय पर अनावश्यक विवाद उत्पन्न करने के बजाय अदालत के निर्णय को सर्वोपरि माना जाना चाहिए.
नए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर का स्वागत
छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी में नए प्रदेश संगठन महामंत्री के रूप में कर्मवीर सिंह की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की, उन्होंने कहा कि यह सांगठनिक बदलाव और निरंतरता की एक सामान्य प्रक्रिया है, कर्मवीर सिंह के व्यापक संगठनात्मक अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ भाजपा को मिलेगा और उनके मार्गदर्शन में पार्टी का ढांचा राज्य स्तर पर और अधिक मजबूत होगा.
पवन साय के योगदान की सराहना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व संगठन महामंत्री पवन साय के दीर्घकालिक कार्यकाल का विशेष उल्लेख करते हुए उनके योगदान की सराहना की, उन्होंने कहा कि पवन साय ने लंबे समय तक राज्य में संगठन को मजबूती देने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य किया, अब नए संगठनात्मक फेरबदल के तहत कर्मवीर सिंह नई जिम्मेदारियां संभालेंगे, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा.
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









