Sidhi News: सीधी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर 11 दिन से धरना, समर्थन में पहुंचीं महापौर की गाड़ी कीचड़ में फंसी

Sidhi News: सीधी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर 11 दिन से धरना, समर्थन में पहुंचीं महापौर की गाड़ी कीचड़ में फंसी

Sidhi News: सीधी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर 11 दिन से धरना, समर्थन में पहुंचीं महापौर की गाड़ी कीचड़ में फंसी

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के खड्डी खुर्द स्थित बगैहा टोला में मूलभूत सड़क निर्माण की मांग को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीला साहू पिछले 11 दिनों से लगातार धरने पर बैठी हुई हैं, शुक्रवार को सिंगरौली नगर निगम की महापौर और आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन करने धरना स्थल पर पहुंचीं, इस दौरान क्षेत्र की बदहाल सड़क के कारण उन्हें स्वयं भारी असुविधा का सामना करना पड़ा.

2 किलोमीटर पैदल चलीं महापौर

धरना स्थल की ओर जाते समय बेहद जर्जर और कीचड़ भरी सड़क के कारण महापौर रानी अग्रवाल का वाहन रास्ते में ही फंस गया, इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए धक्का देकर गाड़ी को बाहर निकाला, सड़क की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण महापौर को अपनी गाड़ी छोड़कर 2 किलोमीटर से भी अधिक दूरी पैदल तय करके ग्रामीणों के बीच पहुंचना पड़ा.

जर्जर सड़क से परेशान हैं कई गांवों के ग्रामीण

धरना स्थल पर पहुंचकर महापौर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सड़क की दुर्दशा का जायजा लिया, ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग से संपर्क टूट जाने के कारण उन्हें जिला मुख्यालय और अस्पताल जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, बारिश के दिनों में यह मार्ग पूरी तरह दलदल में बदल जाता है, जिससे केवल बगैहा टोला ही नहीं बल्कि आसपास के कई अन्य गांवों की आवाजाही भी ठप हो जाती है.

11 दिन बीतने पर भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे

आंदोलन की अगुवाई कर रही इन्फ्लुएंसर लीला साहू ने बताया कि मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर शुरू किए गए धरने को 11 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक शासन या प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है, उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब आम आदमी पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने मौके पर आकर उनकी मांग का खुलकर समर्थन किया है.

सड़क निर्माण कराने का दिया आश्वासन

मौके पर पहुंचीं महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में आकर ही उन्हें सड़क की वास्तविक और भयावह स्थिति का अंदाजा हुआ है, उन्होंने जोर देकर कहा कि यह क्षेत्र चाहे जिस भी विधायक के अंतर्गत आता हो, जनहित को ध्यान में रखते हुए इस सड़क का तत्काल निर्माण कराया जाना चाहिए, उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार को शीघ्र पत्र लिखकर सड़क स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के अस्पतालों से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 4 मोटरसाइकिलें बरामद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें