Rewa News: रीवा के अस्पतालों से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 4 मोटरसाइकिलें बरामद

Rewa News: रीवा के अस्पतालों से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 4 मोटरसाइकिलें बरामद

Rewa News: रीवा के अस्पतालों से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 4 मोटरसाइकिलें बरामद

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले स्थित संजय गांधी अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर से लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अमहिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 2 लाख 90 हजार रुपए मूल्य की कुल 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं.

लगातार दो शिकायतों के बाद जांच में जुटी पुलिस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 सितंबर को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर से मुकेश तिवारी की अपाचे बाइक और इसके बाद 11 सितंबर को संजय गांधी अस्पताल के मुख्य गेट के पास से दिनेश साकेत की स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी, लगातार दो एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और चोरों की सुरागकशी शुरू की.

दो युवकों को हिरासत में लिया

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने काकलपुर (सतना) निवासी गया प्रसाद केवट (19) और बड़ी गोरगी (गुढ़) निवासी दीपक केवट (19) को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया, कड़ाई से की गई पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अस्पताल परिसरों से मोटरसाइकिलें चुराने का अपराध स्वीकार कर लिया.

4 मोटरसाइकिलें बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 4 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं, इनमें 90 हजार रुपए की अपाचे, 80 हजार रुपए की पल्सर और करीब 1.20 लाख रुपए कीमत की दो स्प्लेंडर बाइक शामिल हैं, पुलिस अब यह पता लगा रही है कि बरामद की गई अन्य दो गाड़ियां कहां से चुराई गई थीं और क्या इन्हें बेचने की कोई योजना बनाई गई थी.

आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश

अमहिया थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरी के मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बढ़ा विवाद, 10 भाजपा पार्षदों ने दिया इस्तीफा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें