Rewa News: रीवा में कलेक्टर-एसपी की रेड के बाद भी बेखौफ चलता रहा आयुष्मान हॉस्पिटल, सीएमएचओ के नोटिस की अनदेखी

Rewa News: रीवा में कलेक्टर-एसपी की रेड के बाद भी बेखौफ चलता रहा आयुष्मान हॉस्पिटल, सीएमएचओ के नोटिस की अनदेखी

Rewa News: रीवा में कलेक्टर-एसपी की रेड के बाद भी बेखौफ चलता रहा आयुष्मान हॉस्पिटल, सीएमएचओ के नोटिस की अनदेखी

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा शहर स्थित समान थाना क्षेत्र के आयुष्मान हॉस्पिटल में चार दिन पहले कलेक्टर और एसपी ने पुलिस बल के साथ अचानक आधी रात में छापामार कार्रवाई की थी, इस प्रशासनिक रेड के दौरान अस्पताल संचालन में कई गंभीर विसंगतियां और भारी लापरवाहियों का खुलासा हुआ था, जांच के दौरान भर्ती मरीजों के रिकॉर्ड अपडेट न रखने और अस्पताल में मृत हुए मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को न भेजने जैसी गंभीर अनियमितताएं पकड़ी गई थीं.

रीवा में आयुष्मान अस्पताल पर कलेक्टर-SP की अचानक दबिश: मरीजों के इलाज,  दस्तावेज और भुगतान रिकॉर्ड की रूटीन जांच

सरकारी डॉक्टर अवैध रूप से कार्यरत

रेड के दौरान सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि संजय गांधी अस्पताल (SGMH) में पदस्थ सरकारी डॉक्टर केडी सिंह बिना किसी सक्षम अनुमति के आयुष्मान अस्पताल में मरीज देखते हुए पकड़े गए, इसके अलावा डॉक्टर पर अनैतिक गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप भी लगे, मौके पर स्वीकृत बेड संख्या के अनुपात में पर्याप्त विशेषज्ञ डॉक्टर और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था, बल्कि आयुष (BHMS) डॉक्टरों के भरोसे गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा था.

नए मरीजों की भर्ती पर रोक

अस्पताल में व्यापक पैमाने पर मिली अव्यवस्थाओं को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने सख्त रुख अपनाते हुए आयुष्मान हॉस्पिटल के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी, प्रशासन ने निर्देश दिए थे कि अस्पताल में नए मरीजों को कतई भर्ती न किया जाए और पूर्व से भर्ती मरीजों को दूसरे सुरक्षित अस्पतालों में शिफ्ट कराया जाए, साथ ही अस्पताल संचालक को 8 प्रमुख बिंदुओं पर कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया था.

बेखौफ चलता रहा अस्पताल

स्वास्थ्य विभाग की इस कागजी कार्रवाई का अस्पताल प्रबंधन पर कोई असर देखने को नहीं मिला, नोटिस जारी होने के बावजूद पिछले तीन दिनों से अस्पताल में कामकाज और ओपीडी सेवाएं पहले की ही तरह सामान्य रूप से संचालित होती रहीं, यहां तक कि आरोपी डॉक्टर केडी सिंह बेखौफ होकर मरीजों का इलाज करते नजर आए, स्थानीय स्तर पर चर्चाएं गर्म रहीं कि पूरा मामला साठगांठ कर ‘मैनेज’ कर लिया गया है, क्योंकि आदेश के बाद न तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोबारा निरीक्षण किया और न ही मरीजों की शिफ्टिंग का जायजा लिया.

सोमवार को अस्पताल सील करने की तैयारी

सीएमएचओ द्वारा दी गई 3 दिन की मोहलत रविवार को समाप्त हो गई है, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ‘मामला मैनेज’ होने की बातों को खारिज करते हुए कहा कि रविवार को शासकीय अवकाश होने के कारण सोमवार को कार्यालय खुलते ही जवाब की समीक्षा की जाएगी, अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि यदि सोमवार को अस्पताल संचालक की ओर से संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है या निर्देशों की अवहेलना पाई जाती है, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे अस्पताल को सील करने की कड़ी वैधानिक कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में जल जीवन मिशन में 136 करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला, बिना काम के 130.47 करोड़ का फर्जी भुगतान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें