MP News: एक महीने के भीतर राहुल गांधी का दूसरा मध्य प्रदेश दौरा, 1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचने के आसार

MP News: एक महीने के भीतर राहुल गांधी का दूसरा मध्य प्रदेश दौरा, 1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचने के आसार

MP News: एक महीने के भीतर राहुल गांधी का दूसरा मध्य प्रदेश दौरा, 1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचने के आसार

MP News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी जल्द ही मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी 1 अक्टूबर को प्रदेश के बालाघाट जिले का दौरा करेंगे, 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, महज एक महीने के भीतर यह उनका दूसरा मध्य प्रदेश दौरा होने जा रहा है.

राहुल गांधी के इंदौर दौरे में बदलाव, अब निकाय अध्यक्षों, नप अध्यक्षों,  पार्षदों से नहीं मिलेंगे

स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी

 राहुल गांधी के इस प्रस्तावित दौरे का मुख्य उद्देश्य बालाघाट में हुई दुखद घटना से प्रभावित परिवारों से मिलना है, जानकारी के मुताबिक बालाघाट जिले में मलेरिया, कुपोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के चलते 32 से अधिक बैगा आदिवासी बच्चों की मौत हुई थी, राहुल गांधी पीड़ित परिजनों से मिलकर उनका दुख-दर्द बांटेंगे.

जीतू पटवारी ने दी थी घटना की जानकारी

गौरतलब है कि 19 सितंबर को इंदौर प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने राहुल गांधी को राज्य के प्रमुख मुद्दों से अवगत कराया था, इस दौरान केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से प्रभावितों के आंदोलन, देवास में आदिवासियों की बेदखली और बालाघाट में स्वास्थ्य संकट के कारण बैगा बच्चों की मौतों का मुद्दा उठाया गया था, जिसके बाद राहुल गांधी ने बालाघाट आने का निर्णय लिया.

सरकार को घेरने की तैयारी

यद्यपि राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर अभी आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वे 1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचकर जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे, इस दौरान कांग्रेस पार्टी आदिवासी क्षेत्रों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, कुपोषण और प्रशासनिक लापरवाही के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलने की तैयारी में है.

विंध्य-महाकौशल अंचल पर कांग्रेस का फोकस

भले ही मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में अभी दो वर्ष से अधिक का समय शेष है, लेकिन कांग्रेस पार्टी हर जनहित के मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाए हुए है, राहुल गांधी के लगातार दौरों के जरिए कांग्रेस संदेश देना चाहती है कि वह आदिवासियों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है, इस दौरे के माध्यम से भाजपा सरकार के आदिवासी हितैषी होने के दावों पर सवाल खड़े करने का प्रयास किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : Satna News: नागौद के पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह का 80 वर्ष की उम्र में निधन, दिल्ली में कैंसर से चल रहा था इलाज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें