CG News: छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, नवा रायपुर में खुलेगी पुलेला गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी

CG News: छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, नवा रायपुर में खुलेगी पुलेला गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी

CG News: छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, नवा रायपुर में खुलेगी पुलेला गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी

CG News: छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. नवा रायपुर में पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी एवं कोच पुलेला गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी शुरू की जाएगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के जोरा में सेंध लेक सिटी और इलेशियम क्लब्स की साझेदारी की घोषणा एवं अनुबंध हस्ताक्षर समारोह के दौरान इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को अब अपने ही प्रदेश में उच्च स्तर का मार्गदर्शन मिल सकेगा.

Gopichand's badminton academy to open in Nava Raipur

खेल अधोसंरचना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान

मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने खेल गतिविधियों के विस्तार और आधुनिक अधोसंरचना के विकास के लिए इस वर्ष के बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खेल न केवल पदक जीतने का जरिया हैं, बल्कि ये युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना भी विकसित करते हैं.

रायपुर में बोले सीएम विष्णु देव साय, विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार  होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

बस्तर ओलंपिक से उभर रही हैं नई खेल प्रतिभाएं

राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने बस्तर ओलंपिक का विशेष रूप से उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि इस आयोजन में पहले वर्ष लगभग 1.65 लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जो दूसरे वर्ष बढ़कर लगभग 3.91 लाख हो गया. यह मंच दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को सामने लाने में बेहद मददगार साबित हो रहा है, जिससे बस्तर के युवा खेल, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

Pullela Gopichand will open a badminton gurukul in Raipur

पुलेला गोपीचंद ने की पहल की सराहना

समारोह के दौरान प्रसिद्ध बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने छत्तीसगढ़ सरकार का आभार जताते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ उनके शारीरिक विकास पर भी पूरा ध्यान दिया जाना चाहिए. खेलकूद बच्चों को स्वस्थ और अनुशासित बनाते हैं. उन्होंने कहा कि खेलों में किया जाने वाला निवेश केवल खिलाड़ियों को तैयार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है. इस अकादमी के खुलने से स्थानीय युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के नए अवसर मिलेंगे.

यह भी पढ़ें : शारदीय नवरात्र 2026: डोंगरगढ़ का मां बमलेश्वरी धाम, 1100 सीढ़ियों और रोपवे से जुड़ा आस्था का केंद्र, नवरात्र में उमड़ती है भीड़

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें