शारदीय नवरात्र 2026: मैहर के मां शारदा मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, पहले दिन दोपहर तक एक लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

शारदीय नवरात्र 2026: मैहर के मां शारदा मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, पहले दिन दोपहर तक एक लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

शारदीय नवरात्र 2026: मैहर के मां शारदा मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, पहले दिन दोपहर तक एक लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

शारदीय नवरात्र 2026: शारदीय नवरात्र 2026 के पावन अवसर पर रविवार से मां भगवती के नौ स्वरूपों की आराधना का महापर्व शुरू हो चुका है. इस पहले दिन मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैहर स्थित मां शारदा के दरबार में भक्तों का तांता लगा हुआ है. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, और कपाट खुलने के बाद हुई पहली आरती में शामिल होने के लिए देश भर से पहुंचे भक्तों में भारी उत्साह नजर आया.

Shardiya Navratri :मां शारदा धाम मैहर; यहां आज भी पहले आल्हा-उदल करते हैं  पूजा, नवरात्रि पर देखें ये तस्वीरें - Shardiya Navratri 2025: Maa Sharda  Dham Maihar; Even Today, Alha And Udal

मां शारदा का मनमोहक श्रृंगार

नवरात्र के पहले दिन मां शारदा का लाल परिधान में बेहद मनमोहक और अलौकिक श्रृंगार किया गया है. प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह से दोपहर एक बजे तक करीब 97,786 श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इनमें से 94,272 श्रद्धालुओं ने पारंपरिक सीढ़ियों वाले पैदल मार्ग से, 1,014 ने वैन मार्ग से और 2,500 भक्तों ने रोपवे के जरिए मंदिर तक की यात्रा पूरी की.

Maihar News: नये साल पर मां शारदा के दर्शन को उमड़ी आस्था की भीड़, नवरात्रि  मेले की तर्ज की गईं व्यवस्थाएं - Maihar News: A Crowd Of Devotees Flocked  To See Maa

त्रिकूट पर्वत पर सुरक्षा और सुगमता के पुख्ता इंतजाम

मैहर का यह भव्य मंदिर त्रिकूट पर्वत पर लगभग 600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जहां तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 1,038 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं या वे रोपवे की सुविधा का लाभ लेते हैं. मंदिर के प्रधान पुजारी पवन पांडेय ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति ने पहले से ही चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं, ताकि सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से माता के दर्शन कर सकें.

यह भी पढ़ें : MP News: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला आज, होलकर स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें