Rewa News: रीवा में अवैध गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो से अधिक गांजा जब्त
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बनकुइया गांव में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को दबोचा है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से बहुरी बांध का रहने वाला है. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसे शनिवार को पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया.
नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला के अनुसार, पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आरोपी यह भारी मात्रा में गांजा कहां से लेकर आया था और इसे किसे बेचने की फिराक में था. पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य संदेही लोगों और सप्लायरों के बारे में भी पूछताछ कर रही है, ताकि ड्रग्स के इस नेटवर्क का पूरी तरह से पर्दाफाश किया जा सके.्
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में अवैध नशीली दवाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 1,680 टैबलेट और कफ सिरप जब्त
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










