MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नरसिंहपुर दौरा, 35 लाख से अधिक हितग्राहियों को पेंशन राशि जारी

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नरसिंहपुर दौरा, 35 लाख से अधिक हितग्राहियों को पेंशन राशि जारी

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नरसिंहपुर दौरा, 35 लाख से अधिक हितग्राहियों को पेंशन राशि जारी

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नरसिंहपुर जिले को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी है. अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 42.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया और परिसर में विद्यार्थियों के लिए बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, साथ ही जल जीवन मिशन के तहत 50 गांवों में नल से जल पहुंचाने के कार्यों का भी जिक्र किया.

Mp News:सीएम डॉ. यादव आज 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगे  1553 करोड़ रुपये - Mp News: Cm Dr. Yadav Will Transfer Rs 1553 Crore To The  Accounts Of

अंतरित हुई सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 35.56 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष रूप से 213.41 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की. इसके साथ ही, स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को उनकी संपत्तियों के मालिकाना हक के प्रमाण पत्र भी सौंपे गए. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का पुष्प और वस्त्र भेंट कर सम्मान किया और सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई कि समाज के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है.

विकास कार्यों का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर जिले में लगभग 95 करोड़ रुपये की लागत के 21 नए विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी किया. उन्होंने घोषणा की कि गोटेगांव-नरसिंहपुर-पिपरिया मार्ग का 540 करोड़ रुपये की लागत से उन्नयन किया जाएगा और नर्मदा नदी के वरमान घाट पर एक सुंदर रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा. इसके अलावा, वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाए जाने, एमपी पीएससी परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित करने, एक लाख से अधिक नए पदों पर भर्ती और अगले वर्ष 12 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की भी घोषणा की गई.

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल मंडल से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, दानापुर, रीवा और डॉ. अंबेडकर नगर के लिए विशेष व्यवस्था

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें