Rewa News: रीवा में अवैध नशीली दवाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 1,680 टैबलेट और कफ सिरप जब्त
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले की सेमरिया पुलिस ने नशीली टैबलेट और कफ सिरप की अवैध बिक्री व तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान हरदुआ निवासी अमृतलाल कुशवाहा उर्फ रिंकू और कोटा निवासी विपिन सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से 1,680 नशीली टैबलेट, 20 शीशी कफ सिरप और एक स्कूटी जब्त की है, जिसकी कुल कीमत करीब 1 लाख 3 हजार 588 रुपए आंकी गई है.
तस्करों से पूछताछ में सामने आए नाम
इससे पहले पुलिस ने सेमरिया थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दुवारी निवासी राज सिंह, कुशवार निवासी उमेश सिंह व अंकित सिंह और सेमरिया वार्ड क्रमांक 14 निवासी पवन रावत के कब्जे से 210 पत्तों में रखी 1,680 प्रतिबंधित टैबलेट तथा 20 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद की थी. उस दौरान आरोपियों से पूछताछ में अमृतलाल कुशवाहा और विपिन सिंह के नाम सामने आए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों की सरगर्मी से तलाश कर उन्हें दबोच लिया.
न्यायालय में पेश किए गए आरोपी
थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के अनुसार, आरोपी अमृतलाल ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने ही राज सिंह और उसके साथियों को बिक्री के लिए ये नशीली टैबलेट उपलब्ध कराई थीं. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है. पुलिस का कहना है कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी गहनता से जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें : शारदीय नवरात्र 2026: मऊगंज के ऐतिहासिक मां अष्टभुजा धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 500 साल पुरानी आस्था का केंद्र
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










