Sidhi News: सीधी जिले के जमोड़ी में प्रार्थना सभा के दौरान विवाद, धर्मांतरण के आरोपों को लेकर हंगामा

Sidhi News: सीधी जिले के जमोड़ी में प्रार्थना सभा के दौरान विवाद, धर्मांतरण के आरोपों को लेकर हंगामा

Sidhi News: सीधी जिले के जमोड़ी में प्रार्थना सभा के दौरान विवाद, धर्मांतरण के आरोपों को लेकर हंगामा

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर धर्मांतरण के कथित मामलों को लेकर माहौल गरमा गया। एमपीईबी कॉलोनी के पीछे एक निजी घर के अंदर प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प और मारपीट के आरोप सामने आए हैं, जिसमें बजरंग दल के तीन कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है।

अस्पताल में धरने पर बैठे संगठन के लोग

घटना की सूचना मिलने पर बजरंग दल के जिला प्रमुख गणेश सिंह परिहार करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया जा रहा है कि सभा में लगभग 200 लोग मौजूद थे और इसी दौरान धर्मांतरण के मुद्दे पर विवाद बढ़ गया। इस मामले में जिला अस्पताल की एक स्टाफ नर्स पर भी मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। घायल कार्यकर्ताओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां न्याय और कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

मौके पर पहुंचे जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने फिलहाल विस्तृत टिप्पणी करने से इनकार करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर स्थिति को शांत कराया जा रहा है तथा जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में अवैध गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो से अधिक गांजा जब्त

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें