Sports News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मुकाबला, आज से शुरू होगी ऑनलाइन टिकट बिक्री

Sports News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मुकाबला, आज से शुरू होगी ऑनलाइन टिकट बिक्री

Sports News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मुकाबला, आज से शुरू होगी ऑनलाइन टिकट बिक्री

Sports News: छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, नवा रायपुर के प्रसिद्ध शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मैच 16 अक्टूबर को होगा.

रायपुर में अब महिला क्रिकेट का रोमांच, 16 अक्टूबर से भारत Vs जिम्बाब्वे T20  मैच, अभ्यास कार्यक्रम समेत पूरा शेड्यूल

मुकाबले की तारीखें और समय

इस रोमांचक सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर और तीसरा व अंतिम मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा, सीरीज के सभी मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे, जिससे दर्शकों को शाम के वक्त बेहतरीन क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहले ही 11 अक्टूबर को रायपुर पहुंच चुकी है, जो आज से स्टेडियम में अपनी प्रैक्टिस शुरू करेगी, वहीं जिम्बाब्वे की टीम भी 13 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगी, इस सीरीज में स्मृति मंधाना फुल-टाइम कप्तान के रूप में टीम की कमान संभालेंगी और शेफाली वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है.

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज के लिये नवा रायपुर में तैयारी पूरी:खेल  विभाग ने कसी कमर, रहेगी ये व्यवस्था - India-zimbabwe Womens T20 Series  Preparations Complete ...

ऑनलाइन टिकट बिक्री और फैंस के लिए सुविधा

मैच को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, और आज से ही टिकटों की बिक्री शुरू हो रही है, स्टेडियम के गेट पर टिकट काउंटर की भीड़ से बचने के लिए इस बार टिकट पूरी तरह ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं, साथ ही गेट पर ई-टिकट स्कैनिंग के लिए ओपन वाई-फाई लगाया गया है और टिकट के साथ पार्किंग पास भी दिया जा रहा है, इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई लेवल बैठक हो चुकी है और स्थानीय समितियों का गठन किया गया है, स्टेडियम व पार्किंग क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों की मैपिंग कर एंबुलेंस की तैनाती भी सुनिश्चित कर दी है.

यह भी पढ़ें : CG News: नवरात्रि पर साय सरकार का बड़ा फैसला, गन्ना किसानों को मिलेगा रिकॉर्ड बोनस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें