MP Weather: रीवा-सतना में 30 अक्टूबर तक बादलों का डेरा, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के संकेत

MP Weather: रीवा-सतना में 30 अक्टूबर तक बादलों का डेरा, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के संकेत

MP Weather: रीवा-सतना में 30 अक्टूबर तक बादलों का डेरा, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के संकेत

MP Weather: मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ के प्रभाव से रीवा और सतना संभाग में बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 28 से 30 अक्टूबर के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

MP Weather Update: एमपी के 17 जिलों में होगी बारिश... अगले चार दिन रीवा  समेत पूर्वी

सुबह से आसमान में छाए बादल

बुधवार सुबह से ही विंध्य क्षेत्र के कई इलाकों में बादलों की मौजूदगी के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं. मौसम में आए इस बदलाव का असर आने वाले दिनों में तापमान पर भी पड़ सकता है. अनुमान है कि दिन के पारे में गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, मंगलवार को पूर्वी हवाओं के प्रभाव से सतना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. यहां अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह के समय हवा में नमी 71 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि शाम तक यह घटकर 38 प्रतिशत पर पहुंच गई.

MP Weather: पूर्वी मध्य प्रदेश में फिर जोर पकड़ेगा मानसून, तीन जिलों में  भारी बारिश का अलर्ट; इन इलाकों में भी पड़ सकती हैं बौछारें - mp monsoon  heavy rain ...

तीन दिनों तक बादलों के बीच हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रीवा और सतना संभाग में अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल बने रह सकते हैं. इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. बादलों और बारिश के चलते दिन के तापमान में और गिरावट आ सकती है, मौसम में बदलाव के साथ सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने के आसार हैं. दिन में तापमान कम होने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम पहले की तुलना में सुहावना हो सकता है. ऐसे में विंध्य क्षेत्र के लोगों को अगले कुछ दिनों तक बदलते मौसम का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें : MP News: तीन मांगों को लेकर फिर आंदोलन करेंगे कोटवार, 31 अक्टूबर से भोपाल में प्रदर्शन की तैयारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP Weather: रीवा-सतना में 30 अक्टूबर तक बादलों का डेरा, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के संकेत”

Leave a Comment

और पढ़ें