Sidhi News: सीधी के सिहावल में नाले किनारे मिली नवजात बच्ची, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

Sidhi News: सीधी के सिहावल में नाले किनारे मिली नवजात बच्ची, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

Sidhi News: सीधी के सिहावल में नाले किनारे मिली नवजात बच्ची, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

Sidhi News: मध्यप्रदेश के सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र में नवजात बच्ची मिलने का मामला सामने आया है. मंगलवार दोपहर अकड़ा नाले के किनारे झाड़ियों में बच्ची पड़ी मिली. ग्रामीणों ने उसके रोने की आवाज सुनी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां नवजात बच्ची मौजूद थी. इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी.

खुदाई के दौरान सुनाई दी रोने की आवाज

जानकारी के मुताबिक, कुछ ग्रामीण छुही मिट्टी की खुदाई करने के लिए गए थे. इसी दौरान उन्हें झाड़ियों की तरफ से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी. जब ग्रामीण पास पहुंचे, तो उन्हें वहां नवजात बच्ची मिली. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, पुलिस बच्ची को सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची. वहां डॉ. रिकेश शर्मा की देखरेख में बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. डॉक्टर के अनुसार, बच्ची को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखकर उपचार दिया गया. इसके बाद उसकी स्थिति को देखते हुए आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सिहावल चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल के मुताबिक, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात बच्ची को किन परिस्थितियों में वहां छोड़ा गया और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है. मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है, घटना के बाद नवजात बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल बच्ची को झाड़ियों में छोड़े जाने की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : MP Weather: रीवा-सतना में 30 अक्टूबर तक बादलों का डेरा, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के संकेत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Sidhi News: सीधी के सिहावल में नाले किनारे मिली नवजात बच्ची, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस”

Leave a Comment

और पढ़ें