CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 का सरकारी कैलेंडर, जानिए कब-कब रहेंगी छुट्टियां

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 का सरकारी कैलेंडर, जानिए कब-कब रहेंगी छुट्टियां

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 का सरकारी कैलेंडर, जानिए कब-कब रहेंगी छुट्टियां

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2027 के लिए शासकीय अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सार्वजनिक अवकाश की सूची प्रकाशित की गई है. जारी अधिसूचना के अनुसार, अगले साल राज्य में कुल 15 सार्वजनिक अवकाश रहेंगे. यह अधिसूचना 27 अक्टूबर को जारी की गई थी और राज्यपाल रामेन डेका के नाम से प्रकाशित हुई है.

Cg News:छत्तीसगढ़ में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित, सामान्य प्रशासन विभाग  ने जारी की अधिसूचना, जानें वजह - Three Days Public Holiday Declared In  Chhattisgarh, General ...

अगले साल 15 सार्वजनिक अवकाश

सरकार के कैलेंडर में गणतंत्र दिवस, होली, ईद, गुड फ्राइडे, महावीर जयंती, बकरीद, जन्माष्टमी और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों को शामिल किया गया है. हालांकि, कई बड़े त्योहार रविवार को पड़ने के कारण कर्मचारियों को उनके लिए अलग से छुट्टी नहीं मिलेगी. इस वजह से वर्ष 2027 में सार्वजनिक अवकाश के दिनों की संख्या कम महसूस हो सकती है, वर्ष 2027 में स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद, दशहरा और गुरु नानक जयंती रविवार को पड़ रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस और ईद 15 अगस्त को एक ही दिन होंगे. वहीं, दशहरा 10 अक्टूबर और गुरु नानक जयंती 14 नवंबर को पड़ने की जानकारी दी गई है. रविवार होने के कारण इन अवसरों पर अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश नहीं मिलेगा.

Punjab government declare 2 day holiday on Eid | Punjab government | Punjab  | Chandigarh

शनिवार को पड़ेंगी कुछ जयंती और त्योहार

कैलेंडर के अनुसार, 20 फरवरी को संत रविदास जयंती और 6 मार्च को महाशिवरात्रि शनिवार को पड़ेंगे. इसके अलावा गांधी जयंती और क्रिसमस भी शनिवार को होने का उल्लेख किया गया है. ऐसे में इन तारीखों पर साप्ताहिक अवकाश के साथ त्योहार पड़ने से अलग छुट्टी का लाभ नहीं मिल सकेगा, साल 2027 में दिवाली 29 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी. त्योहारों की तारीखों के साथ जारी कैलेंडर सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों को अपनी छुट्टियों और जरूरी कामों की योजना बनाने में मदद करेगा, सरकारी कैलेंडर में 1 अप्रैल को वार्षिक लेखाबंदी के लिए अवकाश भी निर्धारित किया गया है. हालांकि, यह छुट्टी सभी सरकारी कार्यालयों पर लागू नहीं होगी. यह केवल बैंकों और कोषागारों के लिए प्रभावी रहेगी.

सचिव अविनाश चंपावत ने जारी की अधिसूचना

वर्ष 2027 के शासकीय अवकाश कैलेंडर से संबंधित अधिसूचना पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत के हस्ताक्षर हैं. इस सूची के जरिए राज्य के शासकीय कर्मचारियों और आम लोगों को आगामी वर्ष के सार्वजनिक अवकाशों की जानकारी मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, तस्करों की संपत्ति होगी कुर्क, मेडिकल स्टोरों की भी जांच

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 का सरकारी कैलेंडर, जानिए कब-कब रहेंगी छुट्टियां”

Leave a Comment

और पढ़ें