MP DA Hike: मध्यप्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, अब मिलेगा 60% DA
MP DA Hike: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. इस बढ़ोतरी के बाद प्रदेश के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत के बजाय 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा.
![]()
सीएम मोहन यादव ने पोस्ट कर दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में बताया कि कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी. यह बढ़ोतरी जनवरी 2026 से देय होगी. जनवरी से सितंबर तक के नौ महीने के एरियर का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा, सरकार के ऐलान के मुताबिक, अक्टूबर महीने के वेतन का भुगतान नवंबर में किया जाएगा. इसी वेतन के साथ कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि नकद मिलेगी. यानी कर्मचारियों को नवंबर में मिलने वाले वेतन से 60 प्रतिशत की दर से DA का लाभ मिलना शुरू होगा.
![]()
पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी 2% इजाफा
मुख्यमंत्री ने पेंशनर्स के लिए भी राहत की जानकारी दी है. उनके मुताबिक, पेंशनर्स की महंगाई राहत यानी DR में जुलाई 2026 से 2 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी. सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है, महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी के बाद मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को अब 60 प्रतिशत DA मिलेगा. लंबे समय से कर्मचारी महंगाई भत्ते में वृद्धि का इंतजार कर रहे थे. दिवाली से पहले हुए इस ऐलान से कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: यात्री बस और कार की आमने-सामने टक्कर, महिला समेत 3 की मौत, बच्ची गंभीर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “MP DA Hike: मध्यप्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, अब मिलेगा 60% DA”