Sidhi News: यात्री बस और कार की आमने-सामने टक्कर, महिला समेत 3 की मौत, बच्ची गंभीर

Sidhi News: यात्री बस और कार की आमने-सामने टक्कर, महिला समेत 3 की मौत, बच्ची गंभीर

Sidhi News: यात्री बस और कार की आमने-सामने टक्कर, महिला समेत 3 की मौत, बच्ची गंभीर

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अमरपुर के बेहड़ा मोड़ के पास यात्री बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई, जबकि पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

टक्कर से बस और कार के परखच्चे उड़ गए।

मैहर जिले के रहने वाले थे मृतक

चुरहट पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान मैहर जिले के देवरा निवासी अनिल तिवारी (35), मनोरमा तिवारी (30) और सुधीर तिवारी के रूप में हुई है. वहीं, दुर्घटना में घायल बच्ची की पहचान रानी तिवारी (5) के तौर पर की गई है. हादसे के बाद मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की टीम पहुंची, प्रत्यक्षदर्शी विनय मिश्रा, निवासी कुआं, के मुताबिक हादसे के बाद सड़क पर तीन लोगों के शव पड़े थे. कार के अंदर एक बच्ची घायल अवस्था में रो रही थी. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी. इसके बाद लोगों की मदद से बच्ची को कार से बाहर निकाला गया.

टक्कर में कार के उड़े परखच्चे

हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. उसके परखच्चे उड़ गए, जबकि यात्री बस का अगला हिस्सा भी डैमेज हुआ है. घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक के शव को कपड़े से ढक दिया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की, चुरहट अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अनूप सिंह के अनुसार, हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है. मृतकों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई थीं. चोटों के कारण उनके शरीर से काफी खून बह गया था. वहीं, घायल पांच वर्षीय बच्ची की हालत भी गंभीर बताई गई है. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, धमाकों के बीच चालक ने बचाई जान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Sidhi News: यात्री बस और कार की आमने-सामने टक्कर, महिला समेत 3 की मौत, बच्ची गंभीर”

Leave a Comment

और पढ़ें