Sidhi News: सीधी में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, धमाकों के बीच चालक ने बचाई जान
Sidhi News: सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के छुही गांव में शुक्रवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई. घटना स्कूल के पास हुई, जहां देखते ही देखते आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान स्कूटी में धमाके भी होने लगे. स्थिति को देखते हुए चालक रामखेलावन सिंह ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई.

छह महीने पहले खरीदी थी 70 हजार की स्कूटी
जानकारी के मुताबिक, रामखेलावन सिंह ने करीब छह महीने पहले ओकिनावा कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी लगभग 70 हजार रुपये में खरीदी थी. शुक्रवार को वे इसी स्कूटी से बाजार जा रहे थे. इसी दौरान छुही गांव में स्कूल के पास अचानक स्कूटी से आग की लपटें उठने लगीं. आग तेजी से फैलने लगी और कुछ ही देर में उसमें धमाके होने लगे, घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी. हालांकि, स्थानीय लोगों के मुताबिक, सूचना के बाद भी दमकल टीम मौके पर नहीं पहुंची. इसके बाद ग्रामीणों ने गांव के बोरवेल से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी और वह चलने की स्थिति में नहीं बची.
चालक ने भागकर बचाई अपनी जान
रामखेलावन सिंह ने बताया कि स्कूटी में अचानक आग लग गई थी. आग तेजी से फैलने और धमाके होने के कारण उन्हें अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागना पड़ा. वे स्कूटी को जलने से नहीं बचा सके. घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है, मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था. फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: NH-30 बायपास पर अंडरपास की मांग, 8 गांवों के ग्रामीण 3 नवंबर को करेंगे प्रदर्शन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










