CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में 33 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, रिचा मिश्रा को बिलासपुर ट्रैफिक की जिम्मेदारी
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी हुआ है. शुक्रवार, 30 अक्टूबर की रात जारी इस सूची में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप सेनानी, उप पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी और नगर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं.
![]()
रिचा मिश्रा को बिलासपुर में मिली नई जिम्मेदारी
तबादला सूची के अनुसार, रिचा मिश्रा को नारायणपुर से स्थानांतरित कर बिलासपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात के पद पर पदस्थ किया गया है. वहीं, बलंतूराम भगत को सूरजपुर की 10वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल से रायगढ़ की 6वीं वाहिनी में उप सेनानी बनाया गया है, शैलेंद्र कुमार पांडेय को बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात के पद से हटाकर बलरामपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह रामगोपाल करियारे को कटघोरा से बेमेतरा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है.
![]()
रायपुर पुलिस में भी अधिकारियों के बदले पदस्थापना स्थल
राजधानी रायपुर में भी पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है. लितेश सिंह को गरियाबंद से रायपुर में सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मणीशंकर चंद्रा को पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा से रायपुर नगरीय पुलिस लाइन में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर भेजा गया है, वहीं, सौरभ उईके को सुकमा से रायपुर में सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात बनाया गया है. इसके अलावा नीलेश द्विवेदी को रायपुर नगरीय पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में उप पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.
माया शर्मा को पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण में जिम्मेदारी
तबादला आदेश में माया शर्मा का नाम भी शामिल है. उन्हें बालोद उप पुलिस अधीक्षक के पद से स्थानांतरित कर छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है. इस फेरबदल के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है.
यह भी पढ़ें : CG News: भारत पर्व में दिखी छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति, PM मोदी ने बस्तर के शिल्पकारों की सराहना की
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में 33 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, रिचा मिश्रा को बिलासपुर ट्रैफिक की जिम्मेदारी”