CG News: भारत पर्व में दिखी छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति, PM मोदी ने बस्तर के शिल्पकारों की सराहना की

CG News: भारत पर्व में दिखी छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति, PM मोदी ने बस्तर के शिल्पकारों की सराहना की

CG News: भारत पर्व में दिखी छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति, PM मोदी ने बस्तर के शिल्पकारों की सराहना की

CG News: राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में भारत पर्व का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पर्यटन को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत पर्व का शुभारंभ करने के बाद छत्तीसगढ़ के स्टॉल का दौरा किया और वहां प्रदर्शित कलाकृतियों को देखा.

भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की धूम, बांस शिल्प और कोसा साड़ियों ने खींचा ध्यान, PM  मोदी ने की जमकर सराहना - Lalluram

बस्तर और नारायणपुर के कलाकारों से मिले PM मोदी

छत्तीसगढ़ के स्टॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारायणपुर और बस्तर से आए शिल्पकारों से बातचीत की. उन्होंने कलाकारों से उनकी कला और शिल्प निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली. इस दौरान बांस से कलाकृतियां तैयार कर रहे कलाकारों के काम को भी देखा और उनके हुनर की प्रशंसा की. कलाकारों ने बस्तरिया रेला की प्रस्तुति के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया.

डोकरा, लौह और बांस शिल्प को मिली जगह

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की डॉ. सुभदा चतुर्वेदी के मुताबिक, 15 दिनों तक चलने वाले भारत पर्व में राज्य की पारंपरिक हस्तशिल्प कला को प्रदर्शित किया जा रहा है. स्टॉल पर डोकरा शिल्प, लौह शिल्प, कोसा साड़ियां और बांस से बनी कलाकृतियां रखी गई हैं. इनके जरिए प्रदेश की पारंपरिक कारीगरी और स्थानीय कलाकारों की रचनात्मकता को सामने लाने का प्रयास किया गया है.

भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की धूम, बांस शिल्प और कोसा साड़ियों ने खींचा ध्यान, PM  मोदी ने की जमकर सराहना - Lalluram

पर्यटन स्थलों की भी दी जा रही जानकारी

हस्तशिल्प के साथ छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी भारत पर्व के स्टॉल में जगह दी गई है. यहां चंपारण, चित्रकोट सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों और रिसॉर्ट से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसके माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचने वाले पर्यटकों को छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की संभावनाओं से परिचित कराया जा रहा है, भारत पर्व में प्रदेश की कला और संस्कृति के प्रदर्शन से स्थानीय शिल्पकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है. इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक उत्पादों और पर्यटन को देशभर के लोगों तक पहुंचाने की पहल की जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, 26 साल तक शिक्षक के रूप में दी थी सेवाएं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: भारत पर्व में दिखी छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति, PM मोदी ने बस्तर के शिल्पकारों की सराहना की”

Leave a Comment

और पढ़ें