CG News: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनवाने के नियम बदले, 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी, 83 लाख कार्डधारी प्रभावित
CG News: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड से जुड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. फर्जी राशन कार्ड पर रोक लगाने और अपात्र हितग्राहियों की पहचान करने के लिए विभाग ने डिजिटल और स्मार्ट पीडीएस 2.0 व्यवस्था लागू की है. इसके तहत अब बीपीएल और एपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदकों को पहले की तुलना में अधिक जानकारी देनी होगी, नई व्यवस्था के तहत राशन कार्ड के आवेदन फॉर्म में कुल 40 बिंदुओं पर जानकारी भरना अनिवार्य किया गया है. इसमें परिवार के सभी सदस्यों का व्यक्तिगत विवरण, बैंक खाते की जानकारी, संपत्ति और घर में उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित सवाल शामिल हैं. इस प्रक्रिया का उद्देश्य पात्र और अपात्र हितग्राहियों की पहचान करना है.

अब राशन कार्ड पर लगेगी पूरे परिवार की संयुक्त तस्वीर
राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में फोटो से जुड़ा नियम भी बदल दिया गया है. पहले कार्ड पर परिवार की मुखिया महिला की तस्वीर लगाई जाती थी, लेकिन अब परिवार के सभी सदस्यों की एक साथ ली गई संयुक्त फोटो देनी होगी. इससे परिवार के सदस्यों की पहचान और उनके नामों का सत्यापन करने में मदद मिलेगी, नए आवेदन में परिवार की आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाएगी. आवेदकों को बताना होगा कि उनके घर में कूलर, फ्रिज, टीवी, एसी और गैस सिलेंडर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं. इसके अलावा परिवार के पास कितनी जमीन है और कौन सा वाहन मौजूद है, इसकी जानकारी भी देनी होगी.

83.31 लाख से ज्यादा राशन कार्डधारियों पर पड़ेगा असर
छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 83.31 लाख से अधिक राशन कार्डधारी हैं. राज्य में राशन कार्ड में संशोधन, नए सदस्यों के नाम जोड़ने और अपात्र सदस्यों के नाम हटाने की प्रक्रिया पूरे साल चलती रहती है. ऐसे में नई व्यवस्था का असर केवल नए राशन कार्ड बनवाने वाले आवेदकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पुराने कार्डधारियों को भी इससे जुड़ी प्रक्रियाओं के दौरान नई जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराने पड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें : CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में 33 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, रिचा मिश्रा को बिलासपुर ट्रैफिक की जिम्मेदारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “CG News: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनवाने के नियम बदले, 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी, 83 लाख कार्डधारी प्रभावित”