CG News: सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म, दिल्ली में बैठे हैं दिमागी नक्सली

CG News: सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म, दिल्ली में बैठे हैं दिमागी नक्सली

CG News: सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म, दिल्ली में बैठे हैं दिमागी नक्सली

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. शुक्रवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म हो गया है, लेकिन दिमागी नक्सली अब दिल्ली में बैठ गए हैं. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर भी अपनी बात रखी.

रायपुर में सुधांशु त्रिवेदी ने SIR पर कांग्रेस के सवालों का दिया जवाब।

राहुल गांधी के व्यवहार पर उठाए सवाल

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और तेजी से एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है. उनके मुताबिक, देश की बढ़ती ताकत दुनिया की कई शक्तियों को पसंद नहीं आ रही है, जिसके चलते भारत के खिलाफ अलग-अलग तरह के षड्यंत्र किए जा रहे हैं. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब फैसले उनकी इच्छा के अनुसार नहीं होते, तब उनका व्यवहार सामने आने लगता है.

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर  साधा निशाना, पेश किए सबूत

SIR को लेकर कांग्रेस के आरोपों का दिया जवाब

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी बीजेपी सांसद ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सत्यापन के लिए बूथ लेवल अधिकारी यानी BLO तीन बार घर जाते हैं. इसके अलावा इस पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी नियुक्त किए जाते हैं, त्रिवेदी के मुताबिक, देशभर में राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त ऐसे एजेंटों की संख्या करीब 22 लाख है. उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या पार्टी अपने ही कार्यकर्ताओं की भूमिका पर सवाल उठा रही है. जिला और प्रदेश स्तर पर समय रहते आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है.

आपत्ति दर्ज कराने के लिए 45 दिन का समय

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि चुनाव परिणाम घोषित हुए अभी 15 दिन ही हुए हैं, जबकि आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 45 दिनों का समय दिया गया है. ऐसे में कांग्रेस को निर्धारित समय सीमा का इंतजार करना चाहिए या फिर इस मुद्दे पर भ्रामक प्रचार करना चाहिए, यह पार्टी को तय करना होगा, बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस पर चुनावी प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल खड़े करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस ईवीएम को लेकर सवाल उठाती थी और अब मतदाता सूची को निशाना बना रही है. त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि देश में अराजकता का माहौल बनाना है, उन्होंने कांग्रेस की राजनीति की तुलना अंग्रेजों की नीति से करते हुए कहा कि अंग्रेज ‘बांटो और राज करो’ की नीति अपनाते थे, जबकि कांग्रेस ‘बांटो और बर्बाद करो’ की नीति पर चल रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनवाने के नियम बदले, 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी, 83 लाख कार्डधारी प्रभावित

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म, दिल्ली में बैठे हैं दिमागी नक्सली”

Leave a Comment

और पढ़ें