Rewa News: विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष-पांचूलाल और उपाध्यक्ष अजय पटेल में सुलह, सीएम की समझाइश के बाद खत्म हुई नाराजगी

Rewa News: विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष-पांचूलाल और उपाध्यक्ष अजय पटेल में सुलह, सीएम की समझाइश के बाद खत्म हुई नाराजगी

Rewa News: विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष-पांचूलाल और उपाध्यक्ष अजय पटेल में सुलह, सीएम की समझाइश के बाद खत्म हुई नाराजगी

Rewa News: विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति और उपाध्यक्ष अजय सिंह पटेल के बीच चल रहा विवाद अब सुलह तक पहुंच गया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की समझाइश के बाद दोनों नेताओं ने पुराने मतभेद भुलाकर साथ काम करने की बात कही है. खास बात यह है कि भोपाल से लौटते समय ट्रेन में दोनों की मुलाकात हुई, जहां अजय पटेल ने पंचूलाल प्रजापति को श्रीखंड ऑफर किया. अध्यक्ष ने इस मुलाकात को रिश्तों में फिर से मिठास आने से जोड़कर बताया.

Vindhya Vikas Pradhikaran Controversy | Panchulal Prajapati Ajay Patel

भोपाल में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने की थी बैठक

विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों नेताओं को भोपाल बुलाया था. इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी प्रदेश कार्यालय में दोनों के साथ बैठक की. बैठक में आपसी विवाद और सार्वजनिक रूप से लगाए गए आरोपों पर नाराजगी जताई गई, संगठन की ओर से दोनों नेताओं को स्पष्ट किया गया कि उन्हें विंध्य के विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है, न कि आपसी विवाद में उलझने की. साथ मिलकर काम नहीं करने की स्थिति में पद से हटाने तक की चेतावनी दिए जाने की बात भी सामने आई.

सीएम को पत्र लिखकर की थी शिकायत

दरअसल, 29 अक्टूबर को अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उपाध्यक्ष अजय सिंह पटेल के खिलाफ शिकायत की थी. इस पत्र की प्रतियां भाजपा के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और रीवा-शहडोल के पार्टी पदाधिकारियों को भी भेजी गई थीं, शिकायत में पंचूलाल ने उपाध्यक्ष पर मानसिक रूप से परेशान करने, प्रशासनिक कामकाज में हस्तक्षेप करने और अधिकारियों पर दबाव बनवाने जैसे आरोप लगाए थे. उन्होंने इसे प्राधिकरण के कामकाज में अनावश्यक दखल बताया था.

Vindhya Vikas Pradhikaran Controversy | Panchulal Prajapati Ajay Patel

कलेक्टर-कमिश्नर पर दबाव बनाने का लगाया था आरोप

शिकायत पत्र में रीवा कलेक्टर और कमिश्नर को लेकर भी आरोप लगाए गए थे. पंचूलाल प्रजापति का दावा था कि उपाध्यक्ष बातचीत के दौरान अधिकारियों पर दबाव बनवाकर विंध्य विकास प्राधिकरण के काम रुकवा रहे हैं. उन्होंने आशंका जताई थी कि इस तरह के हस्तक्षेप से विकास योजनाओं और बजट आवंटन की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, अध्यक्ष ने मांग की थी कि प्राधिकरण के विकास कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार हों और प्रशासनिक अधिकारी किसी तरह के दबाव में काम न करें.

डीके अहिरवार की जॉइनिंग का मामला भी उठाया

पत्र में शहडोल में पदस्थ जिला योजना अधिकारी डीके अहिरवार की जॉइनिंग का मुद्दा भी शामिल था. पंचूलाल ने उनकी पदस्थापना और शहडोल के इंजीनियरिंग कार्यालय से जुड़े आदेशों की वैधता, नियमों और सक्षम अधिकारियों की अनुमति की जांच कराने की मांग की थी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की पड़ताल कर अनियमितता मिलने पर कार्रवाई का अनुरोध किया था.

सीईओ की नियुक्ति के बाद बढ़े थे मतभेद

दोनों नेताओं के बीच विवाद की एक प्रमुख वजह प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की नियुक्ति को माना गया. अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति ने पहले तत्कालीन सीईओ को हटवाकर तृतीय श्रेणी अधिकारी केडी साकेत को जिम्मेदारी दिलाई थी. इस फैसले का दोनों उपाध्यक्षों ने विरोध किया था, बाद में शासन ने केडी साकेत की जगह प्रथम श्रेणी अधिकारी डीके अहिरवार को सीईओ की जिम्मेदारी सौंप दी. इसी घटनाक्रम के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच मतभेद और गहरे हो गए थे.

आरोप पर थाने तक पहुंचा था मामला

विवाद के दौरान पंचूलाल प्रजापति ने उपाध्यक्ष अजय पटेल पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए अजाक थाने में शिकायत की थी. हालांकि, अगले दिन शिकायत वापस लेने की बात भी सामने आई थी. दूसरी ओर अजय सिंह पटेल ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा था कि इनके समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं हैं.

पंचूलाल बोले- अब सब कुछ सामान्य है

सुलह के बाद पंचूलाल प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री और संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने दोनों को समझाइश दी है. अब किसी तरह की नाराजगी नहीं है और सब कुछ सामान्य हो गया है. उन्होंने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर मिलकर काम करने की बात कही, ट्रेन में हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए पंचूलाल ने बताया कि भोपाल से लौटते समय उन्हें और अजय पटेल को अगल-बगल सीट मिली थी. दोनों साथ बैठे और इसी दौरान अजय पटेल ने उन्हें श्रीखंड ऑफर किया. उनके मुताबिक, इस बातचीत के बाद रिश्तों में फिर से मिठास आ गई है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: होटल क्राउन इन में टॉयलेट के पानी से तैयार हो रहा था फास्ट फूड, खाद्य विभाग की जांच में खुलासा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष-पांचूलाल और उपाध्यक्ष अजय पटेल में सुलह, सीएम की समझाइश के बाद खत्म हुई नाराजगी”

Leave a Comment

और पढ़ें