Rewa News: दीपावली से पहले वेतन और बोनस की मांग को लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना, श्रम विभाग को सौंपा ज्ञापन
Rewa News: रीवा में दीपावली से पहले वेतन और बोनस के भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने श्रम विभाग में धरना दिया. इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया. मध्यप्रदेश राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ की रीवा इकाई ने श्रम पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर त्योहार से पहले वेतन और बोनस का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की.

सरकारी विभागों में काम कर रहे हैं हजारों कर्मचारी
संघ का कहना है कि जिले के विभिन्न शासकीय विभागों, कार्यालयों, निगम-मंडलों, प्राधिकरणों, सरकारी अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों में बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं. इसके बावजूद दीपावली से पहले वेतन और बोनस मिलने को लेकर कर्मचारियों के बीच अनिश्चितता बनी हुई है, संघ के प्रतिनिधि शिवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि श्रम कानूनों के तहत कर्मचारियों को निर्धारित समय पर वेतन मिलना उनका कानूनी अधिकार है. उन्होंने कहा कि बोनस भुगतान अधिनियम, 1965 के प्रावधानों के अनुसार पात्र आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमानुसार बोनस दिया जाना अनिवार्य है. इसके बावजूद कई कर्मचारियों को समय पर भुगतान नहीं मिल पाता.
भुगतान में देरी करने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई की मांग
संघ ने मांग की है कि जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और आउटसोर्स एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं कि दीपावली से पहले कर्मचारियों के वेतन और बोनस का शत-प्रतिशत भुगतान किया जाए. साथ ही भुगतान में देरी करने वाली ठेका एजेंसियों और संबंधित नियोजकों के खिलाफ श्रम कानूनों के तहत कार्रवाई की जाए, संघ के मुताबिक, कर्मचारियों की मांगों को लेकर 22 सितंबर 2026 को भी श्रम विभाग को ज्ञापन सौंपा गया था. लेकिन मांगों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण कर्मचारियों को सोमवार को दोबारा धरना देकर विरोध जताना पड़ा. कर्मचारियों ने त्योहार से पहले भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग दोहराई है.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: महिला ने खुद जहर खाने के बाद डेढ़ साल के बेटे को भी खिलाया, गंभीर हालत में रीवा रेफर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Rewa News: दीपावली से पहले वेतन और बोनस की मांग को लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना, श्रम विभाग को सौंपा ज्ञापन”