MP News: CBI का सुप्रीम कोर्ट में खुलासा, घटना के अगले दिन सास गिरिबाला सिंह ने जुटाए थे CCTV फुटेज

MP News: CBI का सुप्रीम कोर्ट में खुलासा, घटना के अगले दिन सास गिरिबाला सिंह ने जुटाए थे CCTV फुटेज

MP News: CBI का सुप्रीम कोर्ट में खुलासा, घटना के अगले दिन सास गिरिबाला सिंह ने जुटाए थे CCTV फुटेज

MP News: मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल काउंटर एफिडेविट में कई अहम तथ्य सामने रखे हैं. जांच एजेंसी के मुताबिक, घटना के अगले ही दिन आरोपी सास गिरिबाला सिंह ने सीसीटीवी फुटेज हासिल करने की कोशिश की थी. उन्होंने ब्यूटी पार्लर पहुंचकर भी ट्विशा की आवाजाही से जुड़े फुटेज जुटाए थे. सीबीआई ने आशंका जताई है कि प्रभावशाली होने के कारण गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह भोपाल में चल रहे ट्रायल को प्रभावित कर सकते हैं और गवाहों पर दबाव डाल सकते हैं.

Twisha Sharma Case में Post-Mortem जांच पर उठे सवाल, AIIMS रिपोर्ट से  सनसनी! | MP News

घटना के अगले दिन CCTV फुटेज हासिल करने की कोशिश

29 अक्टूबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल काउंटर एफिडेविट के मुताबिक, गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं. घटना के समय वे भोपाल जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की अध्यक्ष थीं. उनके बेटे समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं, सीबीआई के अनुसार, 13 मई 2026 को गिरिबाला सिंह ने एक सीसीटीवी तकनीशियन को फोन किया था. उन्होंने घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज की कॉपी हासिल की थी. जांच एजेंसी ने इस घटनाक्रम को मामले का महत्वपूर्ण तथ्य बताया है.

अब गिरफ्तार होंगी गिरिबाला सिंह? CBI ने मांगी कस्टडी, हाईकोर्ट से रद्द हो  चुकी अग्रिम जमानत - twisha sharma death case bhopal Giribala Singh be  arrested now CBI seeks custody from court

ब्यूटी पार्लर से भी जुटाए गए थे फुटेज

सीबीआई ने अपने जवाब में बताया कि 13 मई को ही गिरिबाला सिंह ने एक्सप्रेशन ब्यूटी पार्लर की संचालिका से ट्विशा के 12 मई को पार्लर आने-जाने की जानकारी मांगी थी. इसके बाद कुछ लोगों को पार्लर भेजकर वहां के सीसीटीवी फुटेज भी हासिल किए गए थे. एजेंसी के मुताबिक, घटना के अगले दिन फुटेज जुटाने की यह गतिविधि जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण है, सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में आशंका जताई है कि गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह का प्रभाव भोपाल में चल रहे मुकदमे को प्रभावित कर सकता है. एजेंसी को डर है कि दोनों आरोपी गवाहों को डरा सकते हैं या उन पर दबाव डाल सकते हैं. इसी आधार पर सीबीआई ने भोपाल में चल रहे ट्रायल को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है.

ट्विशा शर्मा केस अब CBI के हवाले, भोपाल पहुंची टीम ने लिया हैंडओवर, FIR  दर्ज कर शुरू की जांच - India TV Hindi

17 अगस्त को दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

सीबीआई ने 17 अगस्त 2026 को गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 108 और 3(5) के तहत चार्जशीट दाखिल की थी. मामले में दहेज मृत्यु और अन्य पहलुओं से जुड़ी जांच जारी है. वहीं, भोपाल की अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है, ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने भोपाल में चल रहे सेशन ट्रायल को दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इसी याचिका पर सीबीआई ने अपना काउंटर एफिडेविट दाखिल किया है. एजेंसी ने दोनों आरोपियों के प्रभाव और गवाहों को प्रभावित किए जाने की आशंका को अपने जवाब में प्रमुखता से रखा है.

CBI ने गिरिबाला के घर का कोना-कोना छाना, मां-बेटे से पूछताछ, ट्विशा के  परिजनों का बयान दर्ज

12 मई को ससुराल में मृत मिली थीं ट्विशा

मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा 12 मई 2026 की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत मिली थीं. ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया था. मामले की जांच के दौरान दोनों पक्षों के दावों और परिस्थितियों की पड़ताल की गई, पहले पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट पर सवाल उठने के बाद हाईकोर्ट ने दिल्ली एम्स को दोबारा पोस्टमॉर्टम करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद 24 मई 2026 को दिल्ली एम्स के मेडिकल बोर्ड ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया था. फिलहाल मामले में सीबीआई की जांच, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब और भोपाल की अदालत में चल रही कानूनी प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें : MP Politics: हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ राजकुमार लोहानी ने भरा निर्दलीय नामांकन, कांग्रेस विधायकों ने समर्थन का किया ऐलान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: CBI का सुप्रीम कोर्ट में खुलासा, घटना के अगले दिन सास गिरिबाला सिंह ने जुटाए थे CCTV फुटेज”

Leave a Comment

और पढ़ें