MP Weather Update: तूफान ‘अर्नब’ से दिन में बढ़ी ठंडक, नए तूफान ‘मुरासु’ से 5 नवंबर तक बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: तूफान ‘अर्नब’ से दिन में बढ़ी ठंडक, नए तूफान ‘मुरासु’ से 5 नवंबर तक बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: तूफान ‘अर्नब’ से दिन में बढ़ी ठंडक, नए तूफान ‘मुरासु’ से 5 नवंबर तक बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में तूफान ‘अर्नब’ के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है. दिन के तापमान में तेजी से गिरावट आने के कारण अब दिन में भी ठंडक महसूस होने लगी है. महज चार दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, रात के तापमान में भी गिरावट का दौर शुरू हो गया है.

मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज:आठ डिग्री तक गिरा पारा, मुरासु तूफान से  अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम? - A Shift In Weather Patterns In Madhya  Pradesh: Temperatures Drop By

नए तूफान मुरासु से 5 नवंबर तक बारिश और आंधी

मौसम केंद्र के मुताबिक, नए तूफान ‘मुरासु’ के प्रभाव से प्रदेश में 5 नवंबर तक आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है. सोमवार को जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, मैहर, सीधी और सिंगरौली में तेज आंधी चलने और बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है, इससे पहले रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम का असर दिखाई दिया. सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर और पांढुर्णा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई.

Indore News:5 दिसंबर से हो जाएं सावधान, कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाएं  करेंगी अटैक - Indore News: Mp Weather Update Cold Wave Alert From December 5  And Temperature Drop Forecast -

पांच संभागों में तूफान का ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार, नए तूफान का प्रभाव जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग के जिलों में देखने को मिल सकता है. वहीं भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में बादल छाए रहने की संभावना है. इन क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, पिछले 48 घंटों के दौरान चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में अधिकतम तापमान 5.3 से 7.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. वहीं भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर संभाग में पारा 4.9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया है. तापमान में इस गिरावट से दिन के समय भी मौसम ठंडा महसूस होने लगा है.

UP Weather Update: यूपी में अगले 5 फरवरी तक जमकर बरसेगा पानी... मेरठ,  मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर सहित इन जिलों में अलर्ट जारी

रात के तापमान में भी आई गिरावट

दिन के साथ रात के तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. बीती रात दमोह में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा. अमरकंटक में 15.1 डिग्री, भोपाल में 15.2 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 15.4 डिग्री और बालाघाट के मलाजखंड में 15.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ने लगेगा. खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में उत्तरी हवाओं के सीधे पहुंचने के कारण तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है. ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर के महीने में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है.

कल का मौसम 26 जून: 13 घंटे के भीतर 21 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट,  80 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट - tomorrow weather 26 june 2026  thunderstorm and

उज्जैन में 2.3 डिग्री तक पहुंच चुका है पारा

उज्जैन में भी नवंबर के महीने में 53 साल पहले न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड 2.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा चुका है. मौसम के पुराने आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश के कई शहरों में नवंबर के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ सकती है, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के महीने में बारिश होने का ट्रेंड रहा है. इस बार भी महीने की शुरुआत में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणाली सक्रिय होने पर प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर बारिश हो सकती है. ऐसे में अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : MP News: CBI का सुप्रीम कोर्ट में खुलासा, घटना के अगले दिन सास गिरिबाला सिंह ने जुटाए थे CCTV फुटेज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP Weather Update: तूफान ‘अर्नब’ से दिन में बढ़ी ठंडक, नए तूफान ‘मुरासु’ से 5 नवंबर तक बारिश का अलर्ट”

Leave a Comment

और पढ़ें