MP News: खरगोन-खंडवा समेत निमाड़ में भूकंप के तेज झटके, 4.5 रही तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग

MP News: खरगोन-खंडवा समेत निमाड़ में भूकंप के तेज झटके, 4.5 रही तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग

MP News: खरगोन-खंडवा समेत निमाड़ में भूकंप के तेज झटके, 4.5 रही तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग

MP News: मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल में शनिवार की सुबह अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई. खरगोन, खंडवा, धार और बुरहानपुर सहित आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र यानी NCS के अनुसार, सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है.

झज्जर था भूकंप का केंद्र, 4.4 दर्ज की गई तीव्रता, दिल्ली-NCR से जयपुर और  हरियाणा तक हिली धरती - Jhajjar was epicentre of earthquake intensity  recorded at 4.4 earth shook from Delhi

खरगोन के आसपास रहा भूकंप का केंद्र

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 21.59 उत्तरी अक्षांश और 75.55 पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया. यह स्थान धार जिले के धामनोद से करीब 69 किलोमीटर दक्षिण और इंदौर से लगभग 129 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम की ओर बताया गया है. खरगोन में करीब पांच सेकंड तक धरती में कंपन महसूस किया गया. अचानक हुए इस घटनाक्रम से घबराए लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए.

शहर की कई कॉलोनियों में महसूस हुए झटके

खरगोन शहर के जैतापुर, गौरीधाम, हरमन होम्स और कमला नगर सहित करीब दो दर्जन कॉलोनियों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. सुबह के समय अचानक घरों में कंपन होने से लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे. एहतियात के तौर पर स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके.

दिल्ली एनसीआर में भूकंप से हिली धरती, हरियाणा में भी रहा असर, जानें रिक्टर  स्केल पर कितनी रही तीव्रता

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

खंडवा जिले में भी भूकंप के कंपन महसूस किए जाने के बाद प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की. कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि यदि दोबारा झटके महसूस हों तो लोग तुरंत किसी खुले मैदान में पहुंचें. अगर तत्काल बाहर निकलना संभव न हो, तो घर के भीतर किसी मजबूत टेबल के नीचे शरण लें और खिड़कियों तथा भारी सामान से दूरी बनाए रखें. प्रशासन की ओर से लोगों को घबराने के बजाय सतर्क रहने की सलाह दी गई.

दो साल में चौथी बार महसूस हुए भूकंप के झटके

निमाड़ क्षेत्र में भूकंप की गतिविधियां पहले भी सामने आती रही हैं. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 21 जून 2024, 4 जून 2025 और 12 सितंबर 2025 को भी इस इलाके में भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे. अब शनिवार को एक बार फिर धरती में कंपन महसूस किया गया. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के कारण क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ी है, भौगोलिक दृष्टि से खंडवा और खरगोन सहित निमाड़ का इलाका नर्मदा फॉल्ट लाइन के आसपास स्थित है. इस क्षेत्र को भूकंपीय जोन-3 में रखा गया है, जहां भूकंप का मध्यम स्तर का जोखिम माना जाता है. ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह है कि भूकंप के दौरान घबराकर भागने के बजाय सुरक्षित स्थान पर पहुंचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस सिस्टम फिर हुआ फेल, नेटवर्क की समस्या से लॉगआउट नहीं कर पाए शिक्षक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें