CG News: CM साय ने किया भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, जनजातीय वीथिका में देखी वीर नायकों की गौरवगाथा

CG News: CM साय ने किया भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, जनजातीय वीथिका में देखी वीर नायकों की गौरवगाथा

CG News: CM साय ने किया भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, जनजातीय वीथिका में देखी वीर नायकों की गौरवगाथा

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया. जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर स्थापित इस प्रतिमा के सामने मुख्यमंत्री ने नमन कर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद किया. इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में बनाई गई जनजातीय वीथिका का भी निरीक्षण किया.

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण

उलगुलान आंदोलन के महानायक को किया याद

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के स्वाभिमान, साहस और स्वतंत्रता संघर्ष के प्रमुख नायक थे. उन्होंने कम उम्र में ही अंग्रेजी शासन के अत्याचार और शोषण के खिलाफ आदिवासी समाज को एकजुट किया और ऐतिहासिक उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया. जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण विरासत है.

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण

युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी प्रतिमा

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित यह प्रतिमा विद्यार्थियों और युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और संघर्षों से परिचित कराएगी. यह आने वाली पीढ़ियों को जनजातीय नायकों के साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान की याद दिलाती रहेगी. उन्होंने कहा कि देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, इसलिए नई पीढ़ी को इस गौरवशाली इतिहास की जानकारी देना जरूरी है.

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण

जनजातीय वीथिका में प्रदर्शित इतिहास का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित जनजातीय वीथिका का भ्रमण किया. यहां उन्होंने जनजातीय महापुरुषों के जीवन, उनके संघर्ष, वीरता और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान से संबंधित प्रदर्शनों को देखा. मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनजातीय नायकों का बलिदान देश की अमूल्य विरासत है. ऐसी वीथिकाएं विद्यार्थियों और युवाओं को अपने इतिहास, संस्कृति और महान व्यक्तित्वों को समझने का अवसर देती हैं.

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण

जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज की परंपराओं, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आजीविका के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य जनजातीय समाज के प्रत्येक परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर खुशहाली और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाना है.

केंद्रीय मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

प्रतिमा अनावरण और जनजातीय वीथिका के अवलोकन के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल और सुशांत शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक चक्रवाल, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडे, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह भी शामिल हुए. इसके अलावा संभागायुक्त सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, CGPSC की वेटिंग लिस्ट अब सिर्फ 3 महीने रहेगी मान्य

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: CM साय ने किया भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, जनजातीय वीथिका में देखी वीर नायकों की गौरवगाथा”

Leave a Comment

और पढ़ें