MP News: सरकारी स्कूल में छात्राओं से शौचालय की सफाई कराने का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

MP News: सरकारी स्कूल में छात्राओं से शौचालय की सफाई कराने का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

MP News: सरकारी स्कूल में छात्राओं से शौचालय की सफाई कराने का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

MP News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां घुनवारा स्थित एक सरकारी स्कूल में छात्राओं से शौचालय की सफाई कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी.

वाइपर और पानी से सफाई करती दिखीं छात्राएं

सोमवार दोपहर का बताया जा रहा यह वीडियो मंगलवार को सामने आया. इसमें एक छात्रा हाथ में वाइपर लेकर शौचालय का फर्श साफ करती नजर आ रही है, जबकि दूसरी छात्रा पानी के जग से फर्श पर पानी डाल रही है. वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे.

कलेक्टर ने लिया संज्ञान

मामले की जानकारी मिलते ही मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने वीडियो का संज्ञान लिया और तत्काल जांच के निर्देश जारी किए. इसके बाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुनवारा के संकुल प्राचार्य और जनशिक्षक की संयुक्त टीम ने मामले की शुरुआती जांच की. जांच के दौरान छात्राओं से शौचालय साफ कराने संबंधी शिकायत सही पाई गई, शुरुआती जांच में शिकायत की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर ने मंगलवार रात करीब 9 बजे प्रधानाध्यापक लीला बाई सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया था और मामले में आगे की जांच भी कराई जा रही है.

विभागीय नियमों के तहत जारी हुआ निलंबन आदेश

कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में प्रधानाध्यापक के इस कृत्य को पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही माना गया है. आदेश के मुताबिक, इस घटना से विभाग की छवि भी प्रभावित हुई है. इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम-9 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है.

अमरपाटन शिक्षा अधिकारी कार्यालय बनाया गया मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान लीला बाई सिंह का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अमरपाटन निर्धारित किया गया है. आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा. वहीं, जिला प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच जारी रखने के निर्देश दिए हैं.

वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

इस घटना ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और बुनियादी अधिकारों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्कूलों में छात्राओं को शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी होती है, ऐसे में उनसे शौचालय की सफाई कराए जाने का मामला गंभीर माना जा रहा है. फिलहाल प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई हो चुकी है और अब आगे की जांच में यह स्पष्ट होगा कि इस पूरे मामले में अन्य किसी की भूमिका भी थी या नहीं.

यह भी पढ़ें : Rewa News: जोगिनिहाई टोल प्लाजा पर वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन चेयरमैन संजय नगाइच का विवाद, वीडियो वायरल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: सरकारी स्कूल में छात्राओं से शौचालय की सफाई कराने का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित”

Leave a Comment

और पढ़ें