Rewa News: नीम चौराहे पर बाइक सवार युवक से मारपीट, कार की टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, अस्पताल में भर्ती
Rewa News: रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है. नीम चौराहे पर बाइक सवार युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की. घटना में घायल युवक की पहचान यशराज शर्मा के रूप में हुई है. उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.
दोस्तों के साथ फुल्की खाने जा रहा था युवक
घायल यशराज शर्मा के मुताबिक, वह अपने दोस्तों के साथ फुल्की खाने के लिए जा रहा था. इसी दौरान एसबीआई ब्रांच के पास एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद मौके पर विवाद शुरू हो गया और कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी.

सिर पर आई गंभीर चोट
मारपीट में यशराज शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं. उसके पैर में फ्रैक्चर होने के साथ सिर में भी गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद उसे संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है, घटना को लेकर बंदूक की नोक पर धमकाने और लाठी-डंडों से हमला किए जाने के आरोप भी सामने आए थे. हालांकि, विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ने बंदूक से धमकाने जैसी किसी बात से इनकार किया है.
छेड़छाड़ से जुड़ा मामला बता रही पुलिस
थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा के अनुसार, यह मामला छेड़छाड़ से जुड़ा हुआ है, जिसमें युवक के साथ मारपीट हुई है. पुलिस ने बंदूक जैसी किसी घटना की पुष्टि नहीं की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, घायल यशराज शर्मा अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है. पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: पति से प्रेम संबंध के शक में दो महिलाओं के बीच सड़क पर मारपीट, अतरैला बाजार का वीडियो वायरल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Rewa News: नीम चौराहे पर बाइक सवार युवक से मारपीट, कार की टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, अस्पताल में भर्ती”