CG Train News: चाम्पा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन का काम शुरू, 28 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, देखें पूरी जानकारी

CG Train News: चाम्पा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन का काम शुरू, 28 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, देखें पूरी जानकारी

CG Train News: चाम्पा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन का काम शुरू, 28 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, देखें पूरी जानकारी

CG Train News: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है. बिलासपुर रेल मंडल के चाम्पा रेलवे स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने का काम 6 दिसंबर से शुरू होगा. करीब 10 दिनों तक चलने वाले इस कार्य में अधोसंरचना, ऑटो सिग्नलिंग और अन्य तकनीकी काम किए जाएंगे. इसके चलते रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रूट की 28 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. इनमें कुछ ट्रेनें रद्द होंगी, कुछ बीच के स्टेशन से चलेंगी, जबकि कई ट्रेनें देरी से रवाना होंगी.

धनबाद रूट पर मालगाड़ी डिरेल होने से रांची-सासाराम ट्रेन रद, कई एक्सप्रेस का  मार्ग बदला - ranchi sasaram train cancelled after dhanbad derailment

2500 करोड़ की परियोजना

बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेल लाइन का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है. करीब 2500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना के तहत 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन बनाई जा रही है. निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है. हालांकि, अलग-अलग स्थानों पर अधोसंरचना और तकनीकी कार्यों के चलते अब तक 400 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो चुका है. इससे लाखों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी है, रेलवे के अनुसार, 6 से 18 दिसंबर के बीच कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा. इनमें बिलासपुर-रायगढ़ मेमू, रायपुर-गेवरारोड मेमू, रायपुर-कोरबा पैसेंजर, बिलासपुर-गेवरारोड मेमू, बिलासपुर-कोरबा मेमू और रायगढ़-बिलासपुर मेमू शामिल हैं. इसके अलावा ट्रेन संख्या 58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर भी 7 से 18 दिसंबर तक रद्द रहेगी.

बलरामपुर, गोंडा, कानपुर, आगरा, सूरत के रास्ते बढ़नी और मुंबई के बीच चलेगी  स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और स्टॉपेज - India TV Hindi

पैसेंजर ट्रेनों पर असर

ट्रेन संख्या 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू 6 से 17 दिसंबर तक और 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू 7 से 18 दिसंबर तक रद्द रहेगी. वहीं रायपुर-गेवरारोड मेमू और गेवरारोड-रायपुर मेमू का संचालन भी निर्धारित अवधि में बंद रहेगा. इसके अलावा बिलासपुर-कोरबा और रायगढ़-बिलासपुर के बीच चलने वाली मेमू सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी. इन ट्रेनों से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी.

Indian Railway:छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ट्रेन को रेलवे प्रशासन ने किया  रद्द, देखें शेड्यूल - Indian Railway: Railway Administration Canceled The  Train Running Through Chhattisgarh, See ...

बीच स्टेशन पर समाप्त होंगी ट्रेनें

ब्लॉक के दौरान कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य तक नहीं चलाया जाएगा. ट्रेन संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू 7 से 18 दिसंबर तक बिलासपुर स्टेशन से ही शुरू और समाप्त होगी. इस दौरान बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा. वहीं कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18237 भी 7 से 18 दिसंबर तक बिलासपुर से प्रारंभ होगी और कोरबा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी.

छत्तीसगढ़ में 12 दिन के लिए 13 ट्रेनें रद्द, दो गाडिय़ां बीच स्टेशन में  होगी समाप्त, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी… | Over 6 Local Trains In  Chhattisgarh Cancelled ...

लिंक एक्सप्रेस का बदलेगा संचालन

विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18518, 6 से 17 दिसंबर तक बिलासपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी. इस दौरान बिलासपुर से कोरबा के बीच ट्रेन नहीं चलेगी. वहीं कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18517, 7 से 18 दिसंबर तक बिलासपुर स्टेशन से रवाना होगी. कोरबा और बिलासपुर के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा, रेलवे ब्लॉक का असर गोंडवाना एक्सप्रेस पर भी पड़ेगा. ट्रेन संख्या 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 10 और 12 दिसंबर को बिलासपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी. इस दौरान बिलासपुर से रायगढ़ के बीच इसका परिचालन नहीं होगा. वहीं ट्रेन संख्या 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 12 और 14 दिसंबर को रायगढ़ के बजाय बिलासपुर स्टेशन से रवाना होगी.

Railway Mega Block: त्योहारी सीजन में दर्जनों प्रमुख ट्रेनें 17 नवंबर तक  रद, साउथ बिहार और उत्कल का रूट बदलेगा

आजाद हिंद और हावड़ा एक्सप्रेस लेट

चौथी रेल लाइन के काम के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है. 10 से 14 दिसंबर तक पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से रवाना होगी. वहीं सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट की देरी से चलेगी. गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी और रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस भी 2 घंटे देरी से रवाना होंगी, रेलवे के नए शेड्यूल के मुताबिक, योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 10 से 12 दिसंबर तक 9 घंटे देरी से रवाना होगी. वहीं पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 12 से 14 दिसंबर तक 7 घंटे की देरी से चलेगी. इसके अलावा एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 11 और 12 दिसंबर को 3 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना होगी. भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस और पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है.

Indian Railways: यात्रीगण ध्यान दें, यूपी के इस स्टेशन पर कई दर्जन ट्रेनें  रद्द, कई के रूट में बदलाव, देखें लिस्ट - Indian Railways uttar pradesh  gonda station trains ...

अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित

विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 13, 14 और 15 दिसंबर को अपने निर्धारित समय से एक घंटे देरी से रवाना होगी. वहीं कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस भी 13, 14 और 15 दिसंबर को एक घंटे की देरी से चलेगी. रेलवे के इस ब्लॉक के कारण लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है, रेलवे ब्लॉक के दौरान ट्रेनों के रद्द होने, बीच स्टेशन पर समाप्त होने और देरी से चलने की स्थिति में यात्रियों को परेशानी हो सकती है. ऐसे में यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का अपडेटेड स्टेटस और संशोधित समय-सारणी जरूर जांच लें. खासकर दिसंबर में इन तारीखों के दौरान सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे की आधिकारिक सूचना के अनुसार ही अपनी यात्रा की तैयारी करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में अर्जी लेखकों पर सरकार का नया नियम लागू, आवेदन लिखने की फीस हुई तय

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG Train News: चाम्पा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन का काम शुरू, 28 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, देखें पूरी जानकारी”

Leave a Comment

और पढ़ें