CG News: गुजरात दौरे पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महिला एवं बाल विकास की योजनाओं और संस्थानों का किया निरीक्षण

CG News: गुजरात दौरे पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महिला एवं बाल विकास की योजनाओं और संस्थानों का किया निरीक्षण

CG News: गुजरात दौरे पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महिला एवं बाल विकास की योजनाओं और संस्थानों का किया निरीक्षण

CG News: छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े गुजरात प्रवास के दौरान वहां संचालित महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं और संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं. गांधीनगर में उन्होंने गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान बस्तर में महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और डेयरी विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई. मंत्री ने गुजरात में अपनाए जा रहे नवाचारों को छत्तीसगढ़ में लागू करने की संभावनाओं पर भी जोर दिया.

Minister Laxmi Rajwade visited Gujarat

नंद घर में बच्चों के पोषण और शिक्षा की जानकारी

गुजरात प्रवास के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े गांधीनगर यूनिट-2 के ग्राम कराई स्थित नंद घर पहुंचीं. यहां उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी ली. केंद्र में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए उन्होंने वहां किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. मंत्री ने कहा कि ऐसे नवाचारों से सीख लेकर छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों को भी अधिक सुविधायुक्त और प्रभावी बनाया जा सकता है.

दत्तक ग्रहण एजेंसी और हॉस्टल का निरीक्षण

इसके बाद मंत्री ने गांधीनगर स्थित विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी यानी SAA का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने बच्चों की देखभाल, संरक्षण और संस्था में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली. इसके साथ ही गांधीनगर के सेक्टर-15 स्थित समर्थ बॉयज हॉस्टल पहुंचकर वहां उपलब्ध सुविधाओं और संचालन व्यवस्था का जायजा लिया.

गुजरात के नंद घरों का मॉडल देखने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जानी  आंगनबाड़ी व्यवस्था

गुजरात की महिला एवं बाल विकास मंत्री से मुलाकात

गांधीनगर सचिवालय में लक्ष्मी राजवाड़े ने गुजरात सरकार की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री डॉ. मनीषाबेन वकील से सौजन्य भेंट की. इस दौरान विभागीय योजनाओं और सामाजिक कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई. मुलाकात के दौरान गुजरात महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव राकेश शंकर, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा और छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक रेणुका श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं.

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार पटेल को किया नमन

गुजरात प्रवास के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नर्मदा जिले के केवड़िया स्थित विश्वप्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी भ्रमण किया. यहां उन्होंने देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. इस दौरान सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा भी उनके साथ मौजूद रहीं. मंत्री ने सरदार पटेल के अदम्य साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और देश की एकता एवं अखंडता के लिए उनके समर्पण को याद किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल का योगदान हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा.

छत्तीसगढ़ में अपनाए जा सकते हैं गुजरात के नवाचार

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का यह गुजरात दौरा महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण के क्षेत्र में संचालित योजनाओं, संस्थानों की कार्यप्रणाली और आधुनिक व्यवस्थाओं को समझने के लिहाज से महत्वपूर्ण है. गुजरात में देखे गए नवाचारों और सफल प्रयासों का अनुभव छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी सेवाओं, बच्चों की देखभाल और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को बेहतर बनाने में उपयोगी हो सकता है.

यह भी पढ़ें : Jashpur News: 26 नवंबर से जशपुर जंबूरी का आगाज, रॉक क्लाइंबिंग, जिपलाइनिंग और हॉट एयर बैलून होंगे खास आकर्षण का केंद्र

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें