Jashpur News: 26 नवंबर से जशपुर जंबूरी का आगाज, रॉक क्लाइंबिंग, जिपलाइनिंग और हॉट एयर बैलून होंगे खास आकर्षण का केंद्र
Jashpur News: छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, जनजातीय संस्कृति और पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है. यहां पर्यटन को नई पहचान देने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से 26 से 29 नवंबर तक चार दिवसीय जशपुर जंबूरी का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण के बीच साहसिक खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों और मनोरंजन का अनूठा अनुभव मिलेगा.
![]()
देशदेखा में रॉक क्लाइंबिंग और जिपलाइनिंग
जशपुर जंबूरी के तहत देशदेखा में पर्यटकों के लिए कई एडवेंचर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इनमें रॉक क्लाइंबिंग, स्विमिंग, रैपलिंग, जिपलाइनिंग और टेंट कैंपिंग शामिल हैं. इन गतिविधियों के जरिए प्रतिभागियों को प्राकृतिक वातावरण में रोमांचक खेलों का अनुभव मिलेगा. आयोजन में जशपुर के स्थानीय नागरिकों के अलावा छत्तीसगढ़ के दूसरे जिलों और देश के विभिन्न राज्यों से भी प्रतिभागियों के पहुंचने की उम्मीद है.
जनजातीय कला और संस्कृति से होंगे रूबरू
जंबूरी में साहसिक खेलों के साथ जशपुर की पारंपरिक कला और जनजातीय संस्कृति को भी विशेष स्थान दिया गया है. यहां गोदना कला, पॉटरी मेकिंग, दोना-पत्तल निर्माण और जनजातीय शिल्प से जुड़ी कार्यशालाएं आयोजित होंगी. इसके अलावा स्टार गेजिंग के जरिए प्रतिभागियों को तारों और अंतरिक्ष को करीब से समझने का अवसर मिलेगा. इन गतिविधियों से पर्यटक स्थानीय परंपराओं और ग्रामीण जीवनशैली से भी परिचित हो सकेंगे.

मयाली डैम में वाटर स्पोर्ट्स का आकर्षण
जशपुर जंबूरी के दौरान मयाली डैम और मयाली नेचर कैंप में भी रोमांचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. मयाली डैम में पर्यटक बोटिंग, कयाकिंग और वॉटर साइकिलिंग का आनंद ले सकेंगे. वहीं नेचर कैंप में बॉक्स क्रिकेट, रॉक क्लाइंबिंग, एटीवी राइड्स, जंगल जिम और चेस बोर्ड जैसी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी, इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण हॉट एयर बैलून होगा, जिसके जरिए पर्यटकों को एक अलग अनुभव मिलेगा. बच्चों और युवाओं के साथ विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए मोबाइल प्लैनेटेरियम और अंतरिक्ष दर्शन से जुड़ी गतिविधियां भी रखी गई हैं. इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मनोरंजन के साथ प्रतिभागियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाना है.
स्थानीय युवाओं को मिल रहा रोजगार का अवसर
जंबूरी में आने वाले पर्यटकों के लिए देशदेखा और मयाली के स्थानीय होमस्टे के साथ टेंट कैंपिंग की व्यवस्था की गई है. आयोजन की खास बात यह है कि एडवेंचर गतिविधियों के संचालन में स्थानीय जनजातीय युवा और युवतियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन युवाओं ने हिमालय में पर्वतारोहण सहित विभिन्न साहसिक गतिविधियों का विशेष और अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त किया है. प्रशिक्षित गाइड पर्यटकों को गतिविधियों का अनुभव कराने के साथ सुरक्षा और संचालन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. इस पहल से स्थानीय ग्रामीण और जनजातीय समुदायों के लिए पर्यटन के माध्यम से रोजगार और आजीविका के नए अवसर तैयार होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें : CG News: स्पेन तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के जीराफूल और जवाफूल चावल, यूरोपीय बाजार में निर्यात की तैयारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Jashpur News: 26 नवंबर से जशपुर जंबूरी का आगाज, रॉक क्लाइंबिंग, जिपलाइनिंग और हॉट एयर बैलून होंगे खास आकर्षण का केंद्र”