CG News: छत्तीसगढ़ में BJP का सेवा दूत अभियान 1 दिसंबर से, मिशन 2028 के लिए पुराने दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

CG News: छत्तीसगढ़ में BJP का सेवा दूत अभियान 1 दिसंबर से, मिशन 2028 के लिए पुराने दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

CG News: छत्तीसगढ़ में BJP का सेवा दूत अभियान 1 दिसंबर से, मिशन 2028 के लिए पुराने दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

CG News: छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन मिशन 2028 की तैयारियों में जुट गया है. इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा का सेवा दूत अभियान 1 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. इस अभियान के तहत पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और निगम, मंडल व आयोग के पूर्व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. सभी सेवा दूतों को एक-एक विधानसभा क्षेत्र में 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक यानी 25 दिनों का प्रवास करना होगा.

मऊ बीजेपी ने जिला कार्यसमिति की घोषणा की: 2027 चुनाव की तैयारी में जातिगत  समीकरणों का ध्यान - Mau BJP District Working Committee Formed | 2027  Election Prep

हर विधानसभा में पहुंचेंगे पुराने दिग्गज

इस अभियान के लिए भाजपा ने अपने अनुभवी और पुराने नेताओं को मैदान में उतारने की रणनीति बनाई है. सामान्य तौर पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक सेवा दूत की तैनाती होगी. हालांकि, जिन विधानसभा क्षेत्रों में बूथों की संख्या अधिक है और क्षेत्र बड़ा है, वहां दो सेवा दूत भी भेजे जा सकते हैं. इसके जरिए संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की तैयारी है.

मंडल और शक्ति केंद्रों में होंगी बैठकें

सेवा दूतों को अपने निर्धारित विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में प्रवास करना होगा. यदि किसी विधानसभा में पांच मंडल हैं, तो संबंधित सेवा दूत को प्रत्येक मंडल में पांच-पांच दिन बिताने होंगे. इस दौरान मंडल और शक्ति केंद्रों में बैठकें आयोजित की जाएंगी. इन बैठकों के जरिए भाजपा संगठन की मौजूदा स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा.

25 दिन, PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक सफर के नाम… BJP का पूरे देश में  'सेवा दूत अभियान', 1 दिसंबर से आगाज - News18 हिंदी

सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की तैयारी

अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव और हर घर तक पहुंचाना है. सेवा दूत आम लोगों से संपर्क कर उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे. साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेंगे. किसी व्यक्ति को प्रमाणपत्र बनवाने या सरकारी विभाग में आवेदन करने में परेशानी होगी, तो सेवा दूत उस समस्या के समाधान के लिए भी प्रयास करेंगे.

संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सेवा कार्य

अपने 25 दिनों के प्रवास के दौरान सेवा दूत केवल संगठनात्मक बैठकें ही नहीं करेंगे, बल्कि सामाजिक और सेवा से जुड़े कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे. इसके तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और जनसंपर्क जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. भाजपा की कोशिश है कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता के बीच संपर्क बढ़ाने के साथ स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं को भी समझा जा सके.

मिशन 2028 के लिए भाजपा की तैयारी

दरअसल, भाजपा ने वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं. प्रदेश की नई प्रभारी स्मृति ईरानी ने अपने पहले दौरे के दौरान पुराने और नए नेताओं के साथ बैठकें की थीं. उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से वन-टू-वन चर्चा कर उनकी भूमिका और आगामी जिम्मेदारियों पर भी विचार किया था. अब सेवा दूत अभियान को उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: राजनांदगांव में बनेगा बायपास और दो फोरलेन सड़कें, 14 गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: छत्तीसगढ़ में BJP का सेवा दूत अभियान 1 दिसंबर से, मिशन 2028 के लिए पुराने दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी”

Leave a Comment

और पढ़ें