Rewa News: रीवा में डंपर और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, मेडिकल वेस्ट लेकर जा रहे चालक की दर्दनाक मौत

Rewa News: रीवा में डंपर और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, मेडिकल वेस्ट लेकर जा रहे चालक की दर्दनाक मौत

Rewa News: रीवा में डंपर और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, मेडिकल वेस्ट लेकर जा रहे चालक की दर्दनाक मौत

Rewa News: रीवा-सीधी मार्ग पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. गुढ़ थाना क्षेत्र के रानीबाग के पास डंपर और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मेडिकल वेस्ट लेकर जा रही पिकअप सड़क पर पलट गई और उसका चालक वाहन के नीचे दब गया.

वाहन के नीचे दबा चालक

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पिकअप के पलटने से चालक उसमें बुरी तरह फंस गया. सूचना मिलते ही गुढ़ थाना पुलिस, तहसीलदार और थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कराया, पिकअप वाहन के नीचे चालक के दबे होने के कारण उसे बाहर निकालना आसान नहीं था. पुलिस ने जेसीबी की मदद से पहले पलटे हुए वाहन को सीधा कराया, इसके बाद कड़ी मशक्कत करते हुए चालक को बाहर निकाला गया. हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

मृतक की हुई पहचान

इस हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान सुमित शुक्ला निवासी मनगवां, रीवा के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, सुमित मेडिकल वेस्ट लेकर पिकअप से जा रहे थे, तभी रानीबाग के पास सामने से आ रहे डंपर से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई, हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर को जब्त कर लिया है. चालक की मौत के मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं, पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में छतों पर चल रहे थे रेस्टोरेंट के किचन, नगर निगम ने 3 होटल सील कर जब्त किए 6 गैस सिलेंडर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें