CG News: सरकारी योजनाओं में फर्जी हितग्राहियों की होगी पहचान, ई-केवाईसी के जरिए अपात्रों पर कसेगा शिकंजा

CG News: सरकारी योजनाओं में फर्जी हितग्राहियों की होगी पहचान, ई-केवाईसी के जरिए अपात्रों पर कसेगा शिकंजा

CG News: सरकारी योजनाओं में फर्जी हितग्राहियों की होगी पहचान, ई-केवाईसी के जरिए अपात्रों पर कसेगा शिकंजा

CG News: सरकारी योजनाओं में मुफ्त और सब्सिडी के रूप में खर्च होने वाली राशि को लेकर सरकार ने सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि सरकार का करीब 40 फीसदी पैसा ऐसी योजनाओं पर खर्च हो रहा है. अब इन योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों की वास्तविक संख्या का पता लगाया जाएगा. इसके लिए सरकार ने सभी विभागों से विस्तृत जानकारी मांगी है.

फर्जी और अपात्र हितग्राहियों का ब्योरा

वित्त विभाग ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वे अपनी हितग्राही मूलक योजनाओं में लाभार्थियों की स्थिति स्पष्ट करें. विभागों को बताना होगा कि कितने हितग्राहियों का ईकेवाईसी पूरा हो चुका है, कितने केवाईसी के इंतजार में हैं और कितने अपात्र पाए गए हैं. इसके अलावा ईकेवाईसी के दौरान सामने आए फर्जी हितग्राहियों की संख्या भी अलग से बतानी होगी.

ईकेवाईसी से सामने आएगी वास्तविक संख्या

वित्त विभाग ने जानकारी जुटाने के लिए निर्धारित प्रारूप तैयार किया है, जिसमें लाभार्थियों की कुल संख्या और ईकेवाईसी की स्थिति के लिए अलग-अलग कॉलम बनाए गए हैं. इसके माध्यम से वास्तविक हितग्राहियों, अपात्र लाभार्थियों और फर्जी नामों का अलग-अलग विवरण सामने आएगा. हालांकि, फिलहाल फर्जी हितग्राहियों की वास्तविक संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है.

योजनाओं पर खर्च का भी देना होगा हिसाब

विभागों को केवल लाभार्थियों की संख्या बताने तक सीमित नहीं रहना होगा. प्रत्येक योजना में प्रति हितग्राही मिलने वाली सहायता राशि और सालाना सरकारी खर्च का पूरा विवरण भी देना होगा. इसके साथ यह जानकारी भी देनी होगी कि लाभार्थियों को सहायता राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण यानी डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है या नहीं. यदि डीबीटी की व्यवस्था लागू नहीं है, तो उसका कारण भी स्पष्ट करना होगा.

10 दिसंबर तक देनी होगी रिपोर्ट

वित्त विभाग ने वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट प्रस्ताव तैयार करने के लिए सभी विभागों से यह जानकारी मांगी है. विभागों को 10 दिसंबर 2026 से पहले निर्धारित प्रारूप में प्रेजेंटेशन यानी पीपीटी उपलब्ध करानी होगी. इसके आधार पर योजनाओं के लाभार्थियों, खर्च और प्रस्तावित नई मदों की समीक्षा की जाएगी, वित्त विभाग के इस निर्देश के बाद सरकारी योजनाओं में वास्तविक लाभार्थियों की संख्या और उन पर होने वाले खर्च का विस्तृत आकलन किया जा सकेगा. खासतौर पर ईकेवाईसी के बाद फर्जी और अपात्र हितग्राहियों की पहचान होने की संभावना है. अब विभागों से मिलने वाली रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि सरकारी योजनाओं में कितने लाभार्थी पात्र हैं और कितने नाम जांच के दायरे में आते हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: महिला आरक्षण और परिसीमन पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- बढ़ेंगे प्रतिनिधित्व के अवसर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: सरकारी योजनाओं में फर्जी हितग्राहियों की होगी पहचान, ई-केवाईसी के जरिए अपात्रों पर कसेगा शिकंजा”

Leave a Comment

और पढ़ें