CG News: महिला आरक्षण और परिसीमन पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- बढ़ेंगे प्रतिनिधित्व के अवसर

CG News: महिला आरक्षण और परिसीमन पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- बढ़ेंगे प्रतिनिधित्व के अवसर

CG News: महिला आरक्षण और परिसीमन पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- बढ़ेंगे प्रतिनिधित्व के अवसर

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन बिल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 27 नवंबर को राजधानी रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से विशेष सत्र बुलाना अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि यदि ये दोनों पहल आगे बढ़ती हैं, तो इससे देश और राज्यों को कई फायदे मिल सकते हैं.

रायपुर मेडिकल कॉलेज में 103 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का भूमिपूजन, सीएम  साय बोले- स्वस्थ छत्तीसगढ़ से बनेगा विकसित प्रदेश

बढ़ सकती हैं निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या

मुख्यमंत्री साय ने परिसीमन के संभावित लाभों पर बात करते हुए कहा कि निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या बढ़ने से लोकसभा और विधानसभा में अधिक लोगों को प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा. उनके मुताबिक, परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने पर जनप्रतिनिधियों की संख्या में वृद्धि हो सकती है. इससे अलग-अलग क्षेत्रों की आवाज सदनों तक पहुंचने के अवसर भी बढ़ेंगे, महिला आरक्षण विधेयक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लागू होने से महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व के अधिक अवसर मिलेंगे. उन्होंने महिला आरक्षण और परिसीमन दोनों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इन प्रक्रियाओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी.

कैबिनेट से मिली परिसीमन विधेयक को मंजूरी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में परिसीमन विधेयक को मंजूरी दी गई है. इस फैसले के बाद देश में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण और लोकसभा तथा विधानसभा सीटों की संख्या में संभावित बदलाव को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है, जानकारी के मुताबिक, परिसीमन विधेयक पर चर्चा के लिए लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से बुलाई गई है. दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर तक चलने की जानकारी दी गई है. अब इस विशेष संसदीय सत्र में विधेयक को लेकर होने वाली चर्चा और आगे की कार्यवाही पर सबकी नजर रहेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में BJP का सेवा दूत अभियान 1 दिसंबर से, मिशन 2028 के लिए पुराने दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: महिला आरक्षण और परिसीमन पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- बढ़ेंगे प्रतिनिधित्व के अवसर”

Leave a Comment

और पढ़ें