CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मनेगा महतारी भाखा सम्मान सप्ताह, विद्यार्थियों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं

CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मनेगा महतारी भाखा सम्मान सप्ताह, विद्यार्थियों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं

CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मनेगा महतारी भाखा सम्मान सप्ताह, विद्यार्थियों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं

CG News: छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोलियों को नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए प्रदेश के शासकीय स्कूलों में महतारी भाखा सम्मान सप्ताह मनाया जा रहा है. 27 नवंबर से शुरू होकर 5 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन में विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. इसका उद्देश्य बच्चों में अपनी मातृभाषा, स्थानीय बोलियों और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना है.

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में राष्ट्रगान,  गायत्री और भोजन मंत्र अनिवार्य, नया सत्र शुरू होने की तारीख भी बताई

संस्कृति विभाग ने जारी किए निर्देश

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के लिए संस्कृति विभाग ने स्कूल शिक्षा विभाग को दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसमें मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा. प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी मातृभाषा में विचार व्यक्त करने के साथ लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा.

अलग-अलग तारीखों पर होंगी प्रतियोगिताएं

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 नवंबर को मिडिल स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता होगी. वहीं, 1 दिसंबर को हाई स्कूल स्तर पर वाद-विवाद और 2 दिसंबर को लोकगीत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. हायर सेकेंडरी स्कूलों में 3 दिसंबर को निबंध और 4 दिसंबर को भाषण प्रतियोगिता होगी. इसके अलावा 5 दिसंबर को महाविद्यालय स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता रखी गई है.

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर खुले 421 बंद स्कूल, 16 लाख से  अधिक बच्चों का संवर रहा भविष्य

200 शब्दों का होगा निबंध

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की प्रस्तुति के लिए समय-सीमा भी तय की गई है. निबंध प्रतियोगिता में अधिकतम 200 शब्द लिखने होंगे, जिसके लिए 45 मिनट का समय मिलेगा. वहीं, भाषण, वाद-विवाद और लोकगीत प्रतियोगिताओं में प्रत्येक प्रतिभागी को अपनी प्रस्तुति के लिए पांच मिनट दिए जाएंगे. प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थल और निर्णायक मंडल स्कूल शिक्षा विभाग निर्धारित करेगा.

विजेताओं को मिलेगा सम्मान

प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को संस्कृति विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. आयोजकों को प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ी और स्थानीय मातृभाषाओं की गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही प्रतिदिन की गतिविधियों, प्रतिभागियों और विजेताओं की जानकारी विभाग को भेजनी होगी, गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की स्थापना 14 अगस्त 2008 को हुई थी. यह आयोग छत्तीसगढ़ी सहित स्थानीय भाषाओं और बोलियों के अनुसंधान, साहित्य सृजन, अनुवाद और प्रचार-प्रसार के लिए काम करता है. महतारी भाखा सम्मान सप्ताह के जरिए नई पीढ़ी को अपनी भाषाई पहचान और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 25 जनवरी से घर-घर पहुंचेगी टीम, 10 जनवरी से ऑनलाइन स्व-गणना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मनेगा महतारी भाखा सम्मान सप्ताह, विद्यार्थियों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं”

Leave a Comment

और पढ़ें