CG News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सख्ती, 40 हजार क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, 1362 अलर्ट जारी

CG News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सख्ती, 40 हजार क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, 1362 अलर्ट जारी

CG News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सख्ती, 40 हजार क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, 1362 अलर्ट जारी

CG News: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वास्तविक किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ दिलाने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं. इसके लिए तकनीक आधारित निगरानी के साथ जिलों में अवैध परिवहन, भंडारण और बिचौलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

जशपुर धान खरीदी केंद्र में बड़ी गड़बड़ी, 1400 क्विंटल धान गायब

40 हजार क्विंटल धान जब्त

राज्य में धान खरीदी केंद्रों और संबंधित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर यानी ICC कमांड की मदद ली जा रही है. 23 नवंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल 1362 अलर्ट दर्ज किए गए, जिनमें से 122 का निराकरण किया जा चुका है. वहीं, अलग-अलग जिलों में कार्रवाई के दौरान कुल 40,453 क्विंटल धान जब्त किया गया है. रिपोर्ट में 8 राइस मिलों के भौतिक सत्यापन का भी उल्लेख है.

कांकेर में सबसे ज्यादा अलर्ट दर्ज

ICC कमांड की रिपोर्ट के मुताबिक कांकेर जिले में सर्वाधिक 186 अलर्ट दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा राजनांदगांव में 146, बिलासपुर में 140, बेमेतरा में 119, कवर्धा में 107 और सूरजपुर में 100 अलर्ट मिले हैं. बालोद में 89 में से 42, बलरामपुर में 76 में से 54 और महासमुंद में 26 में से 20 अलर्ट का निराकरण किया गया है. कोरिया में दर्ज तीनों अलर्ट का समाधान किया जा चुका है.

Nagpur News: 240 धान खरीदी केंद्रों पर पड़ा है 20 लाख क्विंटल धान, चिंता  में किसान | 20 lakh quintals of paddy lying at 240 paddy procurement  centres, farmers worried

मुंगेली में 93.60 क्विंटल धान जब्त

मुंगेली जिले में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर मंडी, खाद्य और सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की. मुंगेली और लोरमी क्षेत्र में जांच के दौरान कुल 93.60 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया. इसमें दिनेश राज के कब्जे से 20.40 क्विंटल, लच्छनपुर में एक व्यापारी के यहां से 30 क्विंटल, कोदवाबानी में नंदकिशोर जायसवाल के यहां से 32.40 क्विंटल और चारभाठा में शंकर सिंह राजपूत के यहां से 10.80 क्विंटल धान बरामद किया गया.

महासमुंद में गोदामों और राइस मिलों पर छापेमारी

महासमुंद जिले में 20 से 22 नवंबर तक राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने कई क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया. कोमाखान, महासमुंद, सरायपाली, बसना, पिथौरा और बागबाहरा में गोदामों, प्रतिष्ठानों और वाहनों की जांच की गई. इस दौरान 600 कट्टा, 350 बोरा और 300 पैकेट सहित विभिन्न स्थानों से अवैध एवं रबी फसल का धान जब्त किया गया. वहीं, गुरुदेव इंडस्ट्रीज राइस मिल में भौतिक सत्यापन के दौरान कमी मिलने पर 4,412 कट्टा धान और 1,160 कट्टा चावल जब्त किया गया.

कांकेर में 16 प्रकरण दर्ज

कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक 16 प्रकरण दर्ज किए गए हैं. जिला खाद्य अधिकारी के मुताबिक इन मामलों में कुल 1,237 क्विंटल धान जब्त किया गया है. चारामा, पखांजूर, कोयलीबेड़ा, कांकेर, अंतागढ़ और दुर्गूकोंदल सहित अलग-अलग क्षेत्रों में व्यापारियों और कोचियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. संबंधित मामलों में मंडी अधिनियम 1972 के तहत कानूनी कार्रवाई भी की गई है.

नौवें दिन 91 हजार से अधिक किसानों ने बेचा धान

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला भी जारी है. 26 नवंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार खरीदी के नौवें दिन तक 28.07 लाख पंजीकृत किसानों में से 91,746 किसान अपनी उपज बेच चुके थे. इस दौरान कुल 4,43,888 मीट्रिक टन धान की खरीदी दर्ज की गई. सरकार का कहना है कि तकनीकी निगरानी और मैदानी कार्रवाई के जरिए वास्तविक किसानों तक योजना का लाभ पहुंचाने और धान खरीदी में अनियमितताओं पर रोक लगाने के प्रयास जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मनेगा महतारी भाखा सम्मान सप्ताह, विद्यार्थियों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें