MP News: जहरीली शराब से मौत पर 10 गुना तक बढ़ेगा जुर्माना, आबकारी कानून बदलने की तैयारी में सरकार

MP News: जहरीली शराब से मौत पर 10 गुना तक बढ़ेगा जुर्माना, आबकारी कानून बदलने की तैयारी में सरकार

MP News: जहरीली शराब से मौत पर 10 गुना तक बढ़ेगा जुर्माना, आबकारी कानून बदलने की तैयारी में सरकार

MP News: मध्य प्रदेश में अवैध और नकली शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार आबकारी कानून में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. सागर और देवास में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों के बाद इस मुद्दे पर सख्ती की जरूरत महसूस की जा रही है. प्रस्तावित बदलाव के तहत अगर अवैध या जहरीली शराब के निर्माण और बिक्री के कारण किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर पहले की तुलना में 4 से 10 गुना तक अधिक जुर्माना लगाया जा सकेगा. सरकार का उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों पर कड़ी कार्रवाई करना है.

प्रदर्शन के बीच शराब की दुकानों को लेकर बड़ा फैसला, दिल्ली में वीकेंड पर  सिर्फ 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें - India TV Hindi

1915 के आबकारी अधिनियम में होगा संशोधन

जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार आबकारी अधिनियम 1915 में संशोधन की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिशा-निर्देशों के तहत इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है. प्रस्तावित संशोधनों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद ही नए प्रावधान प्रदेश में लागू हो सकेंगे. यानी फिलहाल ये बदलाव प्रस्तावित हैं और इनके लागू होने के लिए जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होना बाकी है.

शराब पीने और रखने के नियमों में भी बदलाव

प्रस्तावित नए आबकारी कानून में शराब के कारोबार और इस्तेमाल से जुड़े कई प्रावधानों को बदलने की तैयारी है. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के मामले में पहले छह महीने तक जेल का प्रावधान था, लेकिन नए प्रस्ताव के तहत जेल की जगह जुर्माना लगाया जा सकता है. वहीं, घर में निर्धारित सीमा से अधिक शराब मिलने पर आर्थिक दंड और व्यावसायिक इस्तेमाल सामने आने पर जेल की कार्रवाई का प्रावधान प्रस्तावित है. शराब की दुकानों की संख्या बढ़ाने या घटाने से जुड़े फैसले को भी सरकार की आबकारी नीति के दायरे में रखा जाएगा.

शराब बिक्री में MRP से अधिक वसूली जारी, प्रशासन के आदेश को दिखा रहे ठेंगा;  कैसे लगेगी लगाम? - Effect of strictness just few days recovery of more than  MRP in liquor

शराब कारोबार में रोजगार पर रोक का प्रस्ताव

नए कानून में महिलाओं को शराब कारोबार में रोजगार देने के मुद्दे पर भी सरकार ने अपना रुख स्पष्ट किया है. प्रस्ताव के मुताबिक, शराब व्यवसाय में महिलाओं को रोजगार देने की अनुमति नहीं होगी. इसे महिलाओं के सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है. वहीं आदिवासी समुदाय को पेसा कानून के तहत मिलने वाली छूट पहले की तरह जारी रखने की बात कही गई है. इसके अलावा बार में म्यूजिक को वैधता देने का प्रस्ताव नहीं है और अश्लील गतिविधियां पाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई की जा सकती है.

अवैध शराब के पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की तैयारी

सरकार की योजना केवल शराब बेचने वालों तक कार्रवाई सीमित रखने की नहीं है, बल्कि इसके निर्माण, परिवहन, आपूर्ति और बिक्री से जुड़े पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी है. प्रस्तावित संशोधन में जुर्माने की अलग-अलग श्रेणियों में भी बड़ी बढ़ोतरी की जा रही है, कुछ मामलों में जुर्माने का स्लैब 90 प्रतिशत तक बढ़ाने की बात सामने आई है. इससे सरकारी राजस्व में भी बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, नए प्रावधानों की वास्तविक स्थिति राष्ट्रपति की मंजूरी और अंतिम अधिसूचना के बाद ही स्पष्ट होगी.

मध्य प्रदेश में बीयर संकट का फायदा उठा रहे शराब माफिया, 50 से 80 रुपये  महंगे दामों पर बेच रहे

मौत के मामलों में जिम्मेदारी तय करने पर जोर

प्रदेश में नकली और जहरीली शराब से जुड़े मामलों ने एक बार फिर शराब कारोबार की निगरानी और कानूनों की सख्ती पर सवाल खड़े किए हैं. प्रस्तावित बदलावों के जरिए सरकार अवैध शराब बनाने से लेकर उसकी सप्लाई और बिक्री करने वालों की जवाबदेही तय करना चाहती है. खास तौर पर जहरीली शराब के सेवन से मौत होने पर भारी आर्थिक दंड का प्रावधान इस प्रस्ताव का अहम हिस्सा है. अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि संशोधित आबकारी कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी कब मिलती है और प्रदेश में इसके नए नियम कब से प्रभावी होते हैं.

यह भी पढ़ें : MP News: खंडवा में विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान, महिला आरक्षण और लव जिहाद पर कही ये बात

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: जहरीली शराब से मौत पर 10 गुना तक बढ़ेगा जुर्माना, आबकारी कानून बदलने की तैयारी में सरकार”

Leave a Comment

और पढ़ें