MP News: विजय शाह पर नहीं चलेगा केस? अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
MP News: मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह और कर्नल सोफिया कुरैशी से जुड़े विवाद में नया घटनाक्रम सामने आया है. राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति देने से इनकार कर दिया है. ऐसे में फिलहाल उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं मिली है. हालांकि, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला अभी आना बाकी है.

एसआईटी जांच के बाद मांगी गई थी मंजूरी
इस मामले में विशेष जांच दल यानी एसआईटी ने जांच पूरी करने के बाद विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी. शनिवार को मध्य प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी कि कैबिनेट की अनुशंसा के आधार पर राज्यपाल ने अभियोजन की मंजूरी नहीं दी है. अब इस जवाब के बाद मामले की आगे की दिशा सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर निर्भर करेगी.

11 मई 2025 को दिया था बयान
विवाद की शुरुआत मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद हुई थी. 11 मई 2025 को इंदौर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. उनके इस बयान के बाद मामला कानूनी प्रक्रिया तक पहुंच गया और प्रदेश की राजनीति में भी चर्चा का विषय बना, विजय शाह के बयान पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का आदेश दिया था. एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की और विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी.
अगस्त 2026 में कैबिनेट ने की थी अनुशंसा
अगस्त 2026 में मध्य प्रदेश कैबिनेट ने विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अभियोजन स्वीकृति नहीं देने की अनुशंसा की थी. इसके बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कैबिनेट की अनुशंसा स्वीकार करते हुए अभियोजन की मंजूरी देने से इनकार कर दिया. अब राज्य सरकार की ओर से यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट में दिए जाने के बाद सभी की नजरें अदालत के अगले फैसले पर टिकी हैं, राज्यपाल के फैसले के बावजूद इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई और उसका अंतिम निर्णय महत्वपूर्ण रहेगा. फिलहाल राज्य सरकार ने अदालत को अभियोजन की मंजूरी नहीं मिलने की जानकारी दी है. अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट इस पूरे घटनाक्रम पर क्या रुख अपनाता है.
यह भी पढ़ें : MP News: रिटायरमेंट के बाद भी CM सचिवालय में रहेंगे IAS चंद्रशेखर वालिंबे, सरकार ने एक साल बढ़ाया कार्यकाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: विजय शाह पर नहीं चलेगा केस? अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार”