Jashpur News: जशपुर की हस्तकला को राष्ट्रपति का सम्मान, जशक्राफ्ट पहल की सराहना
Jashpur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को जशपुर जिले के आगडीह हवाई पट्टी पर पहुंचीं, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उनका आत्मीय स्वागत किया.
जशक्राफ्ट हस्तशिल्प भेंट कर सम्मान
राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को जशक्राफ्ट ब्रांड के अंतर्गत तैयार किए गए स्थानीय हस्तशिल्प उत्पाद भेंट किए गए, ये उत्पाद बांस और सवई घास से निर्मित थे, जो जशपुर की जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक कला की समृद्ध पहचान को दर्शाते हैं.
![]()
ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की प्रेरक पहल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, जशक्राफ्ट पहल स्थानीय संसाधनों के सतत उपयोग और पारंपरिक कला के संरक्षण का प्रेरक उदाहरण है, इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है, ग्राम कोटानपानी की संयुक्त वन प्रबंधन समिति को चक्रीय निधि से वित्तीय सहायता प्रदान की गई है, इससे ग्रामीण महिला कारीगरों को स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं और उनकी आजीविका सुदृढ़ हो रही है.
![]()
प्राकृतिक संसाधनों से बने पारंपरिक उत्पाद
जशक्राफ्ट के अंतर्गत झुमके, माला, टोपी और अन्य पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, निर्माण प्रक्रिया में पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, इस पहल से स्थानीय कारीगरों और ग्रामीण परिवारों का आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है, जशपुर की जनजातीय हस्तकला को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है, जिससे नए बाजार खुलेंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया संबल
जशक्राफ्ट जैसी पहलों से न केवल पारंपरिक कला को संरक्षण मिल रहा है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सशक्त हो रही है, इससे भविष्य में जशपुर को हस्तशिल्प के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की डिजिटल झांकी, गणतंत्र दिवस 2026 में दिखेगा नया इतिहास
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










