Bhopal News: भोपाल बीजेपी ने सिंधिया समर्थक को जारी किया कारण बताओ नोटिस, केपी यादव के बयान के बाद बढ़ा विवाद

Bhopal News: भोपाल बीजेपी ने सिंधिया समर्थक को जारी किया कारण बताओ नोटिस, केपी यादव के बयान के बाद बढ़ा विवाद

Bhopal News: भोपाल बीजेपी ने सिंधिया समर्थक को जारी किया कारण बताओ नोटिस, केपी यादव के बयान के बाद बढ़ा विवाद

Bhopal News: मध्यप्रदेश बीजेपी में एक बार फिर बयानबाजी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक कृष्णा घाड़गे को भोपाल बीजेपी शहर अध्यक्ष रवीन्द्र यती ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

7 मई को केपी यादव ने नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया था।

सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद

कृष्णा घाड़गे ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने “बालक बुद्धि नेता” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। माना जा रहा है कि यह टिप्पणी गुना के पूर्व सांसद और नागरिक आपूर्ति निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष केपी यादव को लेकर थी, इसी पोस्ट के बाद संगठन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की है और तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है।

केपी यादव के बयान ने बढ़ाई हलचल

नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के बाद केपी यादव ने अशोकनगर में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि वे दो साल तक लगातार हर मंच पर सक्रिय रहेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ताकत लगाएंगे, उन्होंने यह भी कहा था कि कुछ लोग फूट डालकर राजनीति करते हैं और जनता को आपस में लड़ाने की कोशिश करते हैं, जबकि क्षेत्र की बेहतरी पर ध्यान देना चाहिए।

मंच से दिए गए सियासी संकेत

केपी यादव ने अपने संबोधन में बिना नाम लिए यह भी कहा कि उन्होंने 2019 में जनता के आशीर्वाद से संसद में पहुंचकर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया और आगे भी वे किसी तरह की कमी नहीं छोड़ेंगे, उन्होंने दावा किया कि जनता का प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

बयानबाजी से बढ़ा तनाव

घाड़गे की सोशल मीडिया टिप्पणी और केपी यादव के मंचीय बयान के बाद पार्टी के भीतर असहमति और बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। इसी वजह से संगठन को हस्तक्षेप करना पड़ा और अनुशासनात्मक नोटिस जारी किया गया।

यह भी पढ़ें : Gwalior News: ग्वालियर कोर्ट का बड़ा आदेश, पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें