CG News: छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी आसान, तृतीय श्रेणी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में अवसर देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने तृतीय श्रेणी के पदों की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है. इस संबंध में ‘अग्निवीर सैनिक आरक्षण नियम-2026’ का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

चार साल की सेवा जरूरी
इस आरक्षण का लाभ उन्हीं पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा, जिन्होंने अग्निवीर के रूप में निर्धारित चार साल की सेवा पूरी की है. इसके अलावा संबंधित सरकारी पद के लिए तय शैक्षणिक और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना भी जरूरी होगा. यानी केवल अग्निवीर रहना ही आरक्षण पाने के लिए पर्याप्त नहीं होगा, नए नियम के तहत तृतीय श्रेणी के पदों पर होने वाली सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत पद आरक्षित रहेंगे. इसका लाभ खासतौर पर पुलिस, वन विभाग और जेल विभाग में होने वाली भर्तियों में मिल सकता है. इससे इन क्षेत्रों में पूर्व अग्निवीरों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे.
सेवा के बाद रोजगार का विकल्प
अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को चार साल तक सेवा का अवसर मिलता है. सेवा अवधि पूरी होने के बाद सभी अग्निवीरों को सेना में स्थायी नियुक्ति नहीं मिलती, ऐसे में उनके सामने रोजगार को लेकर चुनौती रहती है. छत्तीसगढ़ सरकार का यह फैसला ऐसे युवाओं को सरकारी क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दे सकता है, सरकार के इस निर्णय से चार साल की सेवा पूरी कर चुके पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी भर्तियों में प्रतिस्पर्धा के साथ एक अतिरिक्त अवसर उपलब्ध होगा. 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू होने से पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग सहित पात्र तृतीय श्रेणी पदों पर नौकरी पाने में मदद मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें : CG News: भिलाई में शिव महापुराण कथा के समापन में पहुंचे CM साय, श्रद्धालुओं को दिया आध्यात्मिक संदेश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
