CG News: भिलाई में शिव महापुराण कथा के समापन में पहुंचे CM साय, श्रद्धालुओं को दिया आध्यात्मिक संदेश

CG News: भिलाई में शिव महापुराण कथा के समापन में पहुंचे CM साय, श्रद्धालुओं को दिया आध्यात्मिक संदेश

CG News: भिलाई में शिव महापुराण कथा के समापन में पहुंचे CM साय, श्रद्धालुओं को दिया आध्यात्मिक संदेश

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ भिलाई पहुंचे. यहां उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन शामिल होकर कथा का श्रवण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने धार्मिक आयोजन में श्रद्धापूर्वक भाग लिया.

cm sai news

व्यासपीठ का किया पूजन

कथा स्थल पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधिवत व्यासपीठ का पूजन किया. इसके बाद उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. कथा के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिससे पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल नजर आया, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोगों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की. श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर भगवान महादेव की विशेष कृपा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में विराजमान देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी यहां की जनता पर बना हुआ है.

धार्मिक आयोजनों से बढ़ती आध्यात्मिक चेतना

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. ऐसे कार्यक्रम लोगों को अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने के साथ ही आपसी सद्भाव को भी मजबूत करते हैं. उन्होंने सात दिनों तक चले आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने साइबर जागरूकता से जुड़े पोस्टर का भी विमोचन किया. उन्होंने लोगों से ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने और साइबर अपराधों से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की. शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन भिलाई में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी देखने को मिला.

यह भी पढ़ें : MP News: केंद्र पोषित योजनाओं पर MP सरकार का सख्त फैसला, पहले केंद्र का फंड फिर राज्य का हिस्सा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें