CG News: छत्तीसगढ़ में महिलाओं का सफर होगा आसान, चार शहरों में शुरू होगी ई-बस सेवा
CG News: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की दिशा में नई पहल की तैयारी है. प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत महिलाओं के लिए विशेष ई-बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है. इसका उद्देश्य महिलाओं को शहरों में आरामदायक और बेहतर सफर की सुविधा देना है.

अधिकारियों ने बनाई योजना
योजना को लागू करने को लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक भानु प्रताप सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान ई-बस सेवा की तैयारियों और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा हुई, बैठक में महिलाओं की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए ई-बसों के रूट तय करने पर चर्चा की गई. ऐसे मार्गों को प्राथमिकता देने की तैयारी है, जहां महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन की ज्यादा जरूरत है. इसके साथ ही बस स्टॉप और संचालन व्यवस्था को भी यात्रियों के अनुकूल बनाने पर जोर दिया जाएगा.
चार शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसें
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत छत्तीसगढ़ के चार नगर निगमों के लिए 240 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी मिली है. ये बसें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में संचालित की जाएंगी. बैठक में बसों के रूट, डिपो, बस स्टॉप और चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था को लेकर भी जरूरी तैयारियों पर विचार किया गया, ई-बस सेवा शुरू होने से चारों शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है. खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों के रूट और संचालन की योजना तैयार की जाएगी. इलेक्ट्रिक बसों के जरिए यात्रियों को आधुनिक परिवहन सुविधा देने के साथ शहरों में पर्यावरण अनुकूल सफर को भी बढ़ावा मिलेगा.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल टोल प्लाजा बना केसला, 350 रुपये में मिलेगा ऑनलाइन लोकल पास
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
