CG News: छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से बिजली कनेक्शन की eKYC, आधार और बिल में नाम अलग तो पहले करें सुधार

CG News: छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से बिजली कनेक्शन की eKYC, आधार और बिल में नाम अलग तो पहले करें सुधार

CG News: छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से बिजली कनेक्शन की eKYC, आधार और बिल में नाम अलग तो पहले करें सुधार

CG News: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी अपडेट है. 1 सितंबर 2026 से बिजली कनेक्शनों की eKYC प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. इसमें घरेलू उपभोक्ताओं के साथ गैर-घरेलू, कृषि, औद्योगिक, सड़क बत्ती और नलजल समेत सभी श्रेणियों के कनेक्शन शामिल होंगे. eKYC कराने से पहले उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल और आधार कार्ड में दर्ज नाम जरूर जांच लेना चाहिए.

आधार और बिजली बिल में नाम होना चाहिए समान

eKYC के दौरान बिजली कनेक्शन के रिकॉर्ड और आधार कार्ड में दर्ज नाम का मिलान किया जाएगा. अगर दोनों दस्तावेजों में नाम अलग है तो eKYC की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाएगी. ऐसे उपभोक्ताओं को पहले बिजली कनेक्शन के रिकॉर्ड में नाम सुधार या नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, इसके बाद ही eKYC कराई जा सकेगी, उपभोक्ताओं को eKYC के लिए अनिवार्य रूप से बिजली कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी. वे ‘मोर बिजली’ ऐप के जरिए अपने घर से ही यह प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. eKYC के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा. ऐप के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी होने पर संबंधित वितरण केंद्र या जोन कार्यालय में कर्मचारियों की सहायता ली जा सकती है.

CG Electricity Connection eKYC

मीटर रीडर भी करेंगे मदद

बिजली कंपनियों ने मीटर रीडरों को भी उपभोक्ताओं की eKYC प्रक्रिया में सहायता करने के निर्देश दिए हैं. इससे उन लोगों को सुविधा मिलेगी, जिन्हें मोबाइल ऐप के जरिए प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी होती है. उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि eKYC शुरू होने से पहले वे अपने दस्तावेजों में दर्ज नाम और अन्य जरूरी जानकारी की जांच कर लें.

eKYC के लिए कोई शुल्क नहीं

बिजली कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि eKYC की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क होगी. इसके लिए किसी कर्मचारी, मीटर रीडर या अन्य व्यक्ति को पैसे देने की जरूरत नहीं है. अगर कोई व्यक्ति eKYC के नाम पर शुल्क मांगता है तो उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. समय रहते दस्तावेजों में नाम की जांच और जरूरी सुधार कराने से eKYC के दौरान परेशानी से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में महिलाओं का सफर होगा आसान, चार शहरों में शुरू होगी ई-बस सेवा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें