CG News: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध खनन पर सख्ती, रायपुर में 4 हाईवा जब्त

CG News: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध खनन पर सख्ती, रायपुर में 4 हाईवा जब्त

CG News: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध खनन पर सख्ती, रायपुर में 4 हाईवा जब्त

CG News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देशों और राज्य शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग का मैदानी अमला लगातार सक्रिय रहकर निगरानी और जांच अभियान चला रहा है।

3 जिलों में औचक जांच

खनिज विभाग के सचिव एवं संचालक के निर्देश पर केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता और जिला स्तरीय टीमों ने रायपुर, महासमुंद और गरियाबंद क्षेत्रों में संयुक्त औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों पर खनिज परिवहन की जांच की गई और दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देशों के अनुपालन में अवैध खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही

चार हाईवा वाहन अवैध परिवहन में जब्त

निरीक्षण के दौरान रायपुर जिले के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिरदा और घिवरा में चूनापत्थर और रेत से भरे चार हाईवा वाहनों को बिना वैध अभिवहन पास के परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया और चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

जब्त वाहनों को रायपुर और खरोरा थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

यह भी पढ़ें : CG News: जशपुर बना काजू उत्पादन का हब, किसानों की आय में तेजी से बढ़ोतरी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें