CG News: धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा रेल परियोजना को विशेष दर्जा, जशपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए इसे जशपुर और उत्तर छत्तीसगढ़ के विकास का नया अध्याय बताया।
पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर
मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से रेल सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे जशपुर जिले को इस परियोजना के माध्यम से पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी, नई रेल लाइन के शुरू होने से क्षेत्रीय व्यापार, उद्योग और रोजगार के अवसरों में तेजी आने की उम्मीद है। किसानों, व्यापारियों और स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों के परिवहन में सुविधा मिलेगी, जिससे आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा।
![]()
शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन को होगा लाभ
रेल कनेक्टिविटी से जशपुर जिले के लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी। साथ ही प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध जशपुर में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों को अतिरिक्त रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जशपुर सहित उत्तर छत्तीसगढ़ का यह वनांचल क्षेत्र लंबे समय से बेहतर परिवहन सुविधाओं की मांग कर रहा था। रेल परियोजना के पूरा होने के बाद यह क्षेत्र देश के प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्रों से सीधे जुड़ सकेगा, जिससे विकास की गति और तेज होगी।
बुनियादी ढांचे के विकास पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में रेल, सड़क और ऊर्जा जैसी आधारभूत संरचनाओं के विकास को प्राथमिकता दे रही है। दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है और यह रेल परियोजना उसी संकल्प का महत्वपूर्ण उदाहरण है, धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा रेल परियोजना केवल एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि जशपुर और आसपास के क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास का मजबूत आधार बनने जा रही है। इससे क्षेत्र में निवेश, रोजगार और विकास की संभावनाओं को नई उड़ान मिलेगी।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, 1 जुलाई वाली सूचना निकली फर्जी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |






