CG News: छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, 1 जुलाई वाली सूचना निकली फर्जी

CG News: छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, 1 जुलाई वाली सूचना निकली फर्जी

CG News: छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, 1 जुलाई वाली सूचना निकली फर्जी

CG News: छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर फैली भ्रम की स्थिति पर लोक शिक्षण संचालनालय ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। विभाग के अनुसार राज्य की सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून 2026 से ही नियमित रूप से शुरू होगा।

School Reopen: CG में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किए  निर्देश

1 जुलाई से स्कूल खुलने की खबर फर्जी

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक संदेश तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया गया था कि राज्य में स्कूलों का नया सत्र 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने इस सूचना को पूरी तरह भ्रामक, असत्य और फर्जी बताया है, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 12 जून 2026 को जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 16 जून से ही होगी। विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्धारित तिथि से नियमित शिक्षण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए हैं।

अभिभावकों और विद्यार्थियों से विशेष अपील

विभाग ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल शासन और शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट और भ्रामक संदेशों को साझा करने से बचने की भी सलाह दी गई है, शिक्षा विभाग ने कहा है कि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना के लिए आधिकारिक आदेश और विभागीय घोषणाओं को ही प्रमाणिक माना जाए। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच अनावश्यक भ्रम की स्थिति से बचा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : CG News: भटगांव में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का डोर-टू-डोर जनसंपर्क, ग्रामीणों को दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें